Arijit Singh Video : स्कूटी से राशन लेने निकले मशहूर गायक अरिजीत सिंह, सादगी देख फैंस हुए मंत्रमुग्ध, आपने देखा क्या?

Arijit Singh Video : मुंबई। अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक हैं। सिर्फ भारत ही बल्कि विदेश में भी लोग अरिजीत की आवाज के दीवाने हैं। इसके बाद भी उनके भीतर स्टार जैसा कोई एटीट्यूड नहीं है।वह बेहद सौम्य और प्यारे व्यक्तित्व के इंसान हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर अरिजीत सिंह स्कूटी से राशन लेने पहुंचे।
View this post on Instagram
Arijit Singh Video : हालांकि, यह वीडियो कुछ पुराना है, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम यूजर्स इस वीडियो को देखकर बहुत ही ज्यादा खुश हो गए। आपने देखा होगा कि एक-दो गाने हिट होने के बाद सिंगर्स अपने आपको सुपरस्टार समझने लगते (Arijit Singh Video) हैं।
Arijit Singh Video : दूसरी तरफ अरिजीत सिंह इतने बड़े सिंगर होने के बाद भी स्कूटी से घूमते नजर आ रहे हैं। इतने बड़े सेलिब्रिटी होने के बाद भी अरिजीत सिंह राशन लेने के लिए स्कूटी से दुकान पहुंचे और मोहल्ले के लोगों का हाल-चाल लेते नजर आए।
