CG News : पालिका में झीरम हमले में शहीद कांग्रेस नेताओं सहित सभी को दी गई श्रद्धांजलि…

CG News

महासमुंद, राहुल भोई। CG News नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, पार्षदों सहित अधिकारी, कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन धारन कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष महिलांग ने कहा कि 25 मई 2013 का दिन छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूल सकता।

Read More : CG News : पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा…

कांग्रेस के लिए यह काले दिन की तरह है। नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के झीरम घाटी में 10 साल पहले 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ ने सबसे भयानक नक्‍सली हमलों में से एक को देखा था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे भयानक नक्‍सली हमले की 10वीं बरसी है, जिसमें कई कांग्रेस नेता सहित 32 से ज्‍यादा लोगों ने अपनी जानें गवायी है। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी वह इलाका है, जिसे यादकर आज भी लोगों के जेहन में साल 2013 की वो दर्दनाक घटना ताजा हो जाती है।

Read More : CG News : शादी के लिए तैयार नहीं था परिवार, प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक कर दे दी जान, परिवार में पसरा मातम…

10 साल पहले झीरम घाटी में नक्सलियों ने खूनी खेल खेला था और तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा समेत 32 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस अवसर पार्षद महेन्द्र जैन, मीना वर्मा, मनीष शर्मा, माधवी सिक्का, जगतराम महानंद, पूर्व पार्षद कपिल साहू, दिलीप चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, भूप्पू शर्मा सहित कर्मचारीगण श्रद्धांजलि देते हुए शहीदों को नमन किया।

Back to top button