Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : बोलेरो वाहन से कर रहे थे गांजा की तस्करी, 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...

Rohit Banchhor
25 May 2023 2:31 PM GMT
CG Crime
x

बस्तर। CG Crime छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की सीमा पर नगरनार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोलेरो वाहन से गांजा तस्करी करते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक बोरियों में रखे करीब 7 लाख 50 हजार रुपए का 75 किलो गांजा जब्त किया है। Read More : CG Crime …

CG Crime

बस्तर। CG Crime छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की सीमा पर नगरनार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोलेरो वाहन से गांजा तस्करी करते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक बोरियों में रखे करीब 7 लाख 50 हजार रुपए का 75 किलो गांजा जब्त किया है।

Read More : CG Crime : प्रेमिका से मिलने जा रहा था प्रेमी, आशिक ने उतारा मौत के घाट, इस वजह से दी वारदात को अंजाम…

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है। जिसके आधार पर नगरनार थाना के जवानों की सीजी-ओडिशा बॉर्डर पर ड्यूटी लगाई गई। ओडिशा की तरफ से आ रहे वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच ओडिशा से एक बोलेरो जगदलपुर की तरफ आ रही थी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया। वाहन में 5 लोग बैठे थे। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम नित्यानंद नमह 35 वर्ष, तपन दास 40 वर्ष, चिरंजीत मंडल 27 वर्ष, संपत नाग 37 वर्ष और नरेश राय 22 वर्ष बताया।

Read More : CG CRIME : सरकारी स्कूल में मिली 8 साल के मासूम की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में खुलेगा राज

सभी ओडिशा के ही रहने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। वाहन में पीछे की सीट पर प्लास्टिक की तीन बोरियां रखी हुई थी। जवानों ने बोरियों की तलाशी ली। जिसमें से 75 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि गांजा ओडिशा की तरफ से लेकर आ रहे थे। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Next Story