Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Factory fire : रायपुर के इस फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, एक कर्मचारी की जिन्दा जलकर मौत-कई झुलसे, सामने आई ये वजह, देखें ये दिल दहला देने वाला VIDEO...

Sharda Kachhi
24 May 2023 11:37 AM GMT
Factory fire :
x

Factory fire :

Factory fire : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई. हादसे में फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना के बाद प्रबंधन में हड़कंप मच गया, वहीँ अन्य कर्मचारी दहशत …

Factory fire :
Factory fire :

Factory fire : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई. हादसे में फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना के बाद प्रबंधन में हड़कंप मच गया, वहीँ अन्य कर्मचारी दहशत में बताए जा रहे हैं.

Factory fire : जानकारी के मुताबिक, आगजनी की इस घटना में कुछ और लोग भी मामूली रूप से झुलसे हैं। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ है। आग लगने के बाद दूर तक लोगों को धुएं का गुबार देखने को मिला है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

Factory fire : बताया जाता है कि सिंघानिया चौक में रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का फेब्रिकेशन डिवीजन है। यहां सुबह 10.30 बजे के आस-पास कंपनी के अंदर से धुआं उठने लग गया था। इसके बाद कर्मचारी हड़बड़ा कर इधर-उधर भागने लग गए। मगर उसी दौरान एक ऑफिस बॉय आग की चपेट में आ गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

READ MORE: CG CRIME : तीसरी पत्नी ने सोए पति पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार! मामूली सी बात पर विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम, जानिए पूरा मामला?

Factory fire : वहीं जिस युवक की हादसे में मौत हुई है। उसका नाम विकास चंद्राकर (25) है। वह कवर्धा का रहने वाला है। वहां यहां पिछले कुछ समय से ही काम कर रहा था।

Factory fire : घटना को लेकर उरला थाना टी आई बृजेश कुशवाहा ने कहा कि सूचना मिलते ही हम फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे थे। अंदर मौजूद कुछ कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। एक कर्मचारी की मौत हुई है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Story