Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Weather Update : पसीना छुड़ा रही गर्मी से मिलेगी राहत! 24 से 28 मई तक बरसात और ओलावृष्टि की सम्भावना, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Sharda Kachhi
23 May 2023 2:39 AM GMT
Weather Update : पसीना छुड़ा रही गर्मी से मिलेगी राहत! 24 से 28 मई तक बरसात और ओलावृष्टि की सम्भावना, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
x

Weather Update : देश के कई राज्यों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर बड़ी और महत्वपूर्ण अपडेट दी है। विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 24 से 28 मई तक बरसात और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। Weather Update : कृषि …

Weather Update : देश के कई राज्यों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर बड़ी और महत्वपूर्ण अपडेट दी है। विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 24 से 28 मई तक बरसात और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

Weather Update : कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के कृषि एवं मौमस वैज्ञानिक डॉ. मनजीत कुमार के अनुसार पाकिस्तान की ओर बना एक पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे हिमालय की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह नजदीक आता जाएगा, मौसम में परिवर्तन होता चला जाएगा।

read more: Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने इन चीजों का करें दान, मिट जाएंगे सारे कष्ट-दूर होगा हर संकट

Weather Update : इसी गति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मंगलवार शाम तक हिमालय से टकराकर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। जिसके कारण पूरे हरियाणा समेत दिल्ली से सटे इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। डॉ. मनजीत के अनुसार मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पांच डिग्री तक गिरेगा पारा
Weather Update : डॉ. मनजीत के अनुसार सोमवार को अधिकतम पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार 44.2 डिग्री पारे के साथ इस सीजन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा था। बरसात के बाद मौजूदा तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अधिकतम पारा 38 डिग्री तक हो सकता है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम पारे में गिरावट आएगी।

Next Story