Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Satyendra Jain: जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, 35 किलो कम हुआ वजन! CM केजरीवाल ने ट्वीट कर मांगी दुआ!

Sharda Kachhi
22 May 2023 8:52 AM GMT
Satyendra Jain: जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, 35 किलो कम हुआ वजन! CM केजरीवाल ने ट्वीट कर मांगी दुआ!
x

Satyendra Jain:नई दिल्ली : तिहाड़ जेल में बंद आप सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। पूर्व मंत्री की तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाया गया है। Satyendra Jain: उच्चतम न्यायालय ने धनशोधन के मामले में 18 मई को दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत …

Satyendra Jain:नई दिल्ली : तिहाड़ जेल में बंद आप सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। पूर्व मंत्री की तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाया गया है।

Satyendra Jain: उच्चतम न्यायालय ने धनशोधन के मामले में 18 मई को दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने ईडी को नोटिस जारी किया और जैन को राहत के लिए अवकाशकालीन पीठ के समक्ष जाने की छूट दी। जैन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि पूर्व मंत्री का वजन 35 किलोग्राम कम हो गया है और वह एक तरह से कंकाल बन गए हैं। वह कई बीमारियों से भी पीड़ित हैं।

READ MORE: Maruti Suzuki Upcoming Cars: इंडियन मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रही है नई Maruti Swift, इसकी लॉन्चिंग के दो महीने बाद Dzire का नंबर!

केजरीवाल ने ईश्वर से अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
Satyendra Jain:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए कहा कि सत्येंद्र जैन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। भाजपा सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। जुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

Next Story