Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Instagram Down : सुबह-सुबह इंस्टाग्राम की सर्विस हुई ठप, लाखों यूजर्स हुए परेशान, कम्पनी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Sharda Kachhi
22 May 2023 5:17 AM GMT
Instagram Down:
x

Instagram Down:

Instagram Down: आजकल सोशल मीडिया पर लोगों की निर्भरता बढ़ती जा रही है। इसी बीच खबर आई कि फेसबुक के स्वामित्व वाला फोटोज और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम दुनियाभर में डाउन रहा। सोमवार सुबह 2 घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहा। सुबह करीब 3:15 बजे इंस्टाग्राम के डाउन हुआ। दुनियाभर में हजारों लोगों के …

Instagram Down:
Instagram Down:

Instagram Down: आजकल सोशल मीडिया पर लोगों की निर्भरता बढ़ती जा रही है। इसी बीच खबर आई कि फेसबुक के स्वामित्व वाला फोटोज और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम दुनियाभर में डाउन रहा। सोमवार सुबह 2 घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहा। सुबह करीब 3:15 बजे इंस्टाग्राम के डाउन हुआ। दुनियाभर में हजारों लोगों के ऐप में पोस्ट दिखाई देने बंद हो गए, जिसके चलते लोगों ने इसकी शिकायत करनी शुरू की।

Instagram Down: रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 4:16 बजे सबसे ज्यादा 1.88 लाख लोगों का ऐप ठप रहा। इंस्टाग्राम ने सुबह 5:45 बजे ट्वीट करके जानकारी दी कि तकनीकी खराबी के चलते इंस्टाग्राम डाउन हुआ था। इस खराबी को दूर कर लिया गया है और इंस्टाग्राम अब चल रहा है।

read more: CG Accident News : खाना खाकर टहलने निकला था युवक, तभी हो गया मौत से सामना! हादसे में 1 शख्स गंभीर रूप से घायल भी…

Instagram Down: यह चार दिनों में इंस्टाग्राम के डाउन होने का दूसरा मामला है। इससे पहले 18 मई को दुनियाभर में कई यूजर्स ने ऐप के न चलने की शिकायत की थी। इससे पहले मार्च 2023 में ऐसा हो चुका है।

Next Story