Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Big Breaking : 'स्प्लिट्सविला' और 'गंदी बात' फेम आदित्य सिंह राजपूत की मौत, ड्रग्स के ओवरडोज की आशंका...

Sharda Kachhi
22 May 2023 12:10 PM GMT
Big Breaking
x

एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 22 मई की दोपहर को उनके घर के बाथरूम में शव मिला। उनके दोस्त ने उन्हें घर में मृत पाया। आदित्य के दोस्त और बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। …

Big Breakingएक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 22 मई की दोपहर को उनके घर के बाथरूम में शव मिला। उनके दोस्त ने उन्हें घर में मृत पाया। आदित्य के दोस्त और बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आदित्य की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से होने की आशंका है। एक्टर के इंस्टाग्राम स्टोरीज से पता चलता है कि वह पिछली रात दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे।

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत
आदित्य मुंबई के अंधेरी में रहते थे। वह एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ-साथ कास्टिंग कॉर्डिनेटर भी थे। उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए भी काम किया है। उन्होंने करीब 300 विज्ञापन फिल्मों में काम किया। आदित्य की अचानक मौत से उनके जानने वाले हैरान हैं।

इन फिल्मों और शोज में किया काम
आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वह दिल्ली के रहने वाले थे। उनकी मुख्य फिल्मों में 'क्रांतिवीर' और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' है। इसके अलावा आदित्य ने 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 9' में हिस्सा लिया था। उन्होंने 'लव आशिकी', 'कोड रेड', 'आवाज सीजन 9' और 'बैड ब्वॉय सीजन 4' सहित अन्य शोज में काम किया।

इस तरह हुई शुरुआत
आदित्य ने 17 साल की उम्र से काम करना शुरू किया। उनके दादा मूलत: उत्तराखंड के रहने वाले थे। बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ। आदित्य की एक बड़ी बहन है। आदित्य ने शुरू में दिल्ली में रैंप वॉक किया और जल्द ही उन्हें विज्ञापन फिल्में मिलने लगीं। एक दिन उन्होंने हीरो स्क्रीन टेस्ट में हिस्सा लिया और वह सेलेक्ट हो गए। उन्होंने ऋतिक रोशन और सौरव गांगुली के साथ हीरो होंडा के लिए विज्ञापन किया। ऑडिशन के लिए ही वह पहली बार मुंबई गए थे। तब उन्होंने फैसला किया कि वह मुंबई में रहेंगे और जल्द ही उन्हें काम मिलने लगा।

Next Story