Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : शादी की खुशियां मातम में बदली, सिलेंडर फटने से दुल्हन की मां और रिश्तेदार की हुई मौत...

Rohit Banchhor
21 May 2023 4:08 PM GMT
UP News
x

हरदोई। UP News जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नीर गांव से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन की मां और बुआ शादी में शामिल होने आए मेहमानों की खातिरदारी में जुटी थीं। उन्हें कुछ खिलाने के लिए दोनों रसोई में गईं। वहां …

UP News

हरदोई। UP News जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नीर गांव से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन की मां और बुआ शादी में शामिल होने आए मेहमानों की खातिरदारी में जुटी थीं। उन्हें कुछ खिलाने के लिए दोनों रसोई में गईं। वहां जैसे ही उन्होंने गैस को जलाने के लिए माचिस जलाई, वैसे ही एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं कई लोग झुलस गए।

Read More :
UP News : शादी का फोटो फेसबुक में अपलोड करना युवक को पड़ा महंगा, प्रेमिका ने घर पर बोला धावा, जाने फिर क्या हुआ…

बता दें कि गैस सिलेंडर में लीकेज थी। किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। धमाका हुआ तो आग तेजी से फैलने लगी। ननद और भाभी दोनों जान बचाने के लिए बाहर भागने लगीं, लेकिन उनका पैर सिलेंडर की पाइप में फंस गया और दोनों वहीं गिर पड़ीं। आग इतनी ज्यादा और तेजी से फैली की दोनों ही उसकी चपेट में आ गईं और उनकी जलकर मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों ने ननद-भाभी को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन वे भी आग में बुरी तरह झुलस गए। उन्हें फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Read More : UP News : सरजू नदी में डूबे पिता-पुत्र, गांव में पसरा मातम…

अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि नीर गांव में संजीव सिंह गौर की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को बारात आनी थी। घर में मेहमान भी शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। शनिवार को मेहमानों की खातिरदारी के लिए संजीव की पत्नी 45 वर्षी मंजू किचन में कुछ बनाने के लिए गईं। उनकी मदद करने के लिए संजीव की बहन 50 वर्षीय शर्मिला भी किचन में आ गईं। दोनों कुछ बनाने के लिए गैस जलाने लगीं। जैसे ही उन्होंने माचिस में जलाई, वैसे ही जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। इस तरह शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में तब्दील हो गईं।

Next Story