Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Best Laptop : ये हैं कम कीमत वाले टॉप-5 लैपटॉप, फुल एचडी डिस्प्ले के साथ ही मिलेंगी ढेर सारी खूबियां, जानिए सबकुछ

Sharda Kachhi
21 May 2023 5:40 AM GMT
Best Laptop : ये हैं कम कीमत वाले टॉप-5 लैपटॉप, फुल एचडी डिस्प्ले के साथ ही मिलेंगी ढेर सारी खूबियां, जानिए सबकुछ
x

Best Laptop : नई दिल्ली: बिजनेसमैन हो या ऑफिस में करने वाला शख्स, आजकल लैपटॉप हर किसी के लिए जरूरी डिवाइस बन चुका है। यदि आप ऑफिस या घर के लिए उपयुक्त लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत में आने वाले पांच …

Best Laptop : नई दिल्ली: बिजनेसमैन हो या ऑफिस में करने वाला शख्स, आजकल लैपटॉप हर किसी के लिए जरूरी डिवाइस बन चुका है। यदि आप ऑफिस या घर के लिए उपयुक्त लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत में आने वाले पांच बेस्ट Laptop के बारे में बताने वाले हैं। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

Acer Aspire 3 A315-23
Best Laptop : एसर एस्पायर 3 ए315-23 एक विंडोज 11 लैपटॉप है जिसमें 15.60 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले है। लैपटॉप डेली यूज के लिए बढ़िया डिवाइस है। इसमें AMD Ryzen प्रोसेसर 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी SSD स्टोरेज मिलता है। लैपटॉप को 40 हजार से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसका वजन 1.90 किलोग्राम है।

RedmiBook Pro Core i5 11th Gen
Best Laptop : रेडमी का यह लैपटॉप कम कीमत में अच्छी परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसमें 15.6 इंच का फुलएचडी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले है। RedmiBook Pro में 11 जनरेशन वाला इंटेल कोर i5 प्रोसेसर मिलता है। लैपटॉप में 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी SSD स्टोरेज मिलता है। इसके साथ विंडोज 11 और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का भी सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप की कीमत 37,990 रुपये है।

read more: Yoga Tips: पेट की चर्बी घटाने से लेकर शरीर के दर्द से मिलेगा आराम, बस आज से ही स्टार्ट कर दें ये योगासन, जानिए इसके अचूक फायदे

HP Ryzen 3 Quad Core 5300U
Best Laptop : एचपी राइजन 3 क्वाड कोर 5300यू के साथ विंडोज 11 और 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप में डिस्प्ले के साथ एंटी ग्लेयर दिया गया है। लैपटॉप में क्वाड कोर AMD Ryzen 3 प्रोसेसर और 8 जीबी की रैम का सपोर्ट मिलता है। HP Ryzen 3 Quad Core 5300U में 512 जीबी की एसएसडी स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप का वजन 1.69 किलोग्राम है और इसकी कीमत 37,490 रुपये है।

Lenovo IdeaPad Slim 3
Best Laptop : Lenovo IdeaPad Slim 3 को 40 हजार से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। लैपटॉप में 15.6 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले और Windows 11 का सपोर्ट मिलता है। Lenovo IdeaPad Slim 3 में 8 जीबी की रैम के साथ 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलता है। लैपटॉप के साथ 12th Gen Intel Core i3 प्रोसेसर की पावर मिलती है। लैपटॉप का वजन 1.7 किलोग्राम है।

Next Story