Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, 3 की गई जान, 2 की हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
20 May 2023 9:42 AM GMT
CG Accident
x

सरगुजा। CG Accident जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गोठान के पास तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ गई। इस हादसे में दोनों बाइक में सवार 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक बाइक में सवार 2 युवकों …

CG Accident

सरगुजा। CG Accident जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गोठान के पास तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ गई। इस हादसे में दोनों बाइक में सवार 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक बाइक में सवार 2 युवकों की मौत हो गयी, वही दूसरे बाइक सवार तीन लोगों में एक की मौत होने के साथ ही 2 लोगों को गंभीर चोट आई हैं।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मारकर पलटी, एक की गई जान, दो घायल…

बता दें कि फतेहपुर निवासी 18 वर्षीय प्रमोद सिंग अपने साथी बुधराम और देवी सिंग के साथ रात के वक्त अंबिकापुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान केशवपुर गोठान के पास मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से प्रमोद सिंग की बाइक टकरा गयी। दोनों बाइक के बीच टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक में सवार सभी 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। देर रात हुए इस सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Read More : CG Accident : पपीता से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, छोटे भाई की गई जान, चालक फरार…

गंभीर रूप से घायल सभी युवको को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बाइक चला रहे प्रमोद सिग की मौत हो गयी, वही उसके साथ बाइक में सवार बुधराम और देवी सिंग का चिंताजनक हालत में उपचार जारी हैं। उधर सूरजपुर की तरफ से बाइक पर आ रहे 21 वर्षीय अभिषेक बैरागी और 28 वर्षीय बलराम दास को भी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी हैं। उधर घटना के बाद से क्षेत्र में मातम व्याप्त हैं।

Next Story