Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Elder Care Tips : घर के बुजुर्ग हो गए हैं चिड़चिड़े, तो इस तरह करें उनका मन शांत! आसान ट्रिक से घर में वापस लाएं खुशहाली!

Sharda Kachhi
19 May 2023 2:36 AM GMT
Elder Care Tips :
x

Elder Care Tips :

Elder Care Tips : अक्सर देखा गया है कि उम्र बढ़ने के साथ इंसान का स्वभाव भी बदलने लगता है. कई बार ये बदलाव अच्छा होता है, तो कई बार बुरा भी। ऐसे में अक्सर देखा जाता है कि, घर के बुजुर्ग एक समय के बाद काफी चिड़चिड़े हो जाते हैं। जिसके चलते उन्हें छोटी-छोटी …

Elder Care Tips :
Elder Care Tips :

Elder Care Tips : अक्सर देखा गया है कि उम्र बढ़ने के साथ इंसान का स्वभाव भी बदलने लगता है. कई बार ये बदलाव अच्छा होता है, तो कई बार बुरा भी। ऐसे में अक्सर देखा जाता है कि, घर के बुजुर्ग एक समय के बाद काफी चिड़चिड़े हो जाते हैं। जिसके चलते उन्हें छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें लगने लगता है कि उनकी कोई अहमियत नहीं है। बुजुर्गों के चिड़चिड़ेपन से परेशान होकर कई लोग बुजुर्गो पर गुस्सा करने लगते हैं। जिस वजह से परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।

Elder Care Tips :अगर आपके घर में भी कोई बुजुर्ग है, जो काफी चिड़चिड़े हो गए हैं, तो उन पर गुस्सा करने की बजाय उनसे प्यार से डील करें। बुजुर्गों से डील करने के लिए आपको कुछ तरीके फॉलो करने चाहिए, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ताकि आपके घर के बुजुर्ग खुद को अकेला महसूस ना करें।

जानें नाराजगी की वजह

Elder Care Tips : अगर आपके घर के बुजुर्ग अचानक से गुस्सा करने लगे हैं। छोटी-छोटी बात पर सभी को डांट रहे हैं तो पलट कर उनसे लड़ाई ना करें। उनके पास बैठ कर प्यार से उनकी नाराजगी की वजह पूछें। इस बारे में जानने की कोशिश करें कि आखिर वो गुस्सा क्यों हैं।

READ MORE: CG News : दो कोटरी का शिकार करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार, 10 लाख के चिरान जब्त…

कराएं उनकी अहमियत का एहसास

Elder Care Tips : अक्सर बुजुर्गों को ये लगने लगता है कि, वो अब किसी काम के नहीं हैं। इसलिए घर में किसी भी काम के लिए उनसे राय नहीं ली जाती। ऐसे में ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उन्हें उनकी अहमियत का अहसास कराएं।

उनसे शेयर करें अपनी परेशानी

Elder Care Tips : अक्सर हम ऐसा सोच लेते हैं कि हमारी परेशानी सुनकर घर के बड़े परेशान हो जाएंगे। पर, हकीकत इससे अलग है। अगर आप अपनी परेशानी अपने घर के बड़ों से शेयर करेंगे तो एक तो उनके तजुर्बे से आपको मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें ये एहसास होगा कि उनकी राय आपके लिए जरूरी है।

छोटे-मोटे कामों में ले मदद

Elder Care Tips : घर से बुजुर्गों से छोटे-मोटे कामों में मदद लेते रहें। इससे वो बोर नहीं होंगे। जहां आप ज्यादा काम कर रहे हैं, तो वहीं उन्हें हल्के काम देकर व्यस्त रखें। इस दौरान उनसे बातचीत करें। ताकि उन्हें ये लगता रहे कि वो अकेले नहीं हैं।

Next Story