Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Ranbir Kapoor: आदित्य और अनन्या के रिश्ते पर Ranbir Kapoor ने लगाई मुहर? इशारों-इशारों में कह डाली इतनी बड़ी बात

Sharda Kachhi
17 May 2023 7:07 AM GMT
Ranbir Kapoor:
x

Ranbir Kapoor:

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के अफेयर की खबरों पर रणबीर कपूर का रिएक्शन सामने आया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक टॉक शो के दौरान रणबीर ने आदित्य रॉय कपूर को लेकर एक इशारा किया। शो में रणबीर कपूर ने कहा आदित्य एक लड़की को पसंद करता …

Ranbir Kapoor:
Ranbir Kapoor:

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के अफेयर की खबरों पर रणबीर कपूर का रिएक्शन सामने आया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक टॉक शो के दौरान रणबीर ने आदित्य रॉय कपूर को लेकर एक इशारा किया। शो में रणबीर कपूर ने कहा आदित्य एक लड़की को पसंद करता है जिसका नाम ‘A’ से है।

Ranbir Kapoor: आपको बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर के अफेयर पर बात करते हुए शो की होस्ट ऐश्वर्या ने जब रणबीर से कहा कि आदित्य हमेशा मेरे आसपास रहते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर ने कहा कि, मुझे नहीं पता कि वो तुम्हारे आसपास रहना चाहता है या नहीं लेकिन मुझे पता है कि आदित्य एक लड़की को पसंद करता है, जिसका नाम ‘A’ लेटर से शुरू होता है। बस फिर क्या था रणबीर की इस बात से फैंस को लगभग ये कंफर्म हो गया कि आदित्य जिस लड़की को पसंद करते हैं वो कोइ और नहीं बल्कि अनन्या पांडे ही हैं।

read more: ‘लेडी सिंघम’ की मौत : भयानक सड़क हादसे में फेमस महिला पुलिस ऑफिसर की मौत, फर्ज के खातिर अपने ही मंगेतर को कर लिया था गिरफ्तार…

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर से पहले आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते को लेकर करण जौहर भी इशारा कर चुके हैं। करण ने अपने शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में दोनों को लेकर हिंट दिया था। इसके बाद कृति सेनन की दिवाली पार्टी से दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है।

अनन्या और आदित्य की आने वाली फिल्में
Ranbir Kapoor: वहीं बात करें वर्कफ्रंट कि तो अनन्या पांडे को आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखा जाएगा। एक्ट्रेस के पास दो और प्रोजेक्ट्स भी हैं। वो विक्रमादित्य मोटवानी की निगरानी में भी एक फिल्म करेंगी। इसके अलावा उनकी दूसरी मूवी का नाम Call Me Bae है। वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार मृणाल ठाकुर के साथ ‘गुमराह’ में देखा गया था। फिलहाल एक्टर ‘द नाइट मैनेजर सीजन 2’ की शूटिंग में बिजी हैं।

Next Story