Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Home Remedies For Periods Pain : पीरियड के दर्द से छुटकारा दिलाएगा ये घरेलु नुस्खा, महिलाये जरूर करे इस्तेमाल…

Sharda Kachhi
14 May 2023 3:31 AM GMT
Home Remedies For Periods Pain : पीरियड के दर्द से छुटकारा दिलाएगा ये घरेलु नुस्खा, महिलाये जरूर करे इस्तेमाल…
x

HEALTH UPDATE! महिलाओं के जीवन का पीरियड्स यानी मासिक चक्र एक अहम हिस्सा होता है। एक उम्र के बाद हर महिला इसका अनुभव करती है। पीरियड्स हर महीने कुछ दिनों के लिए आता है। इस दौरान कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में ये दर्द और भी ज्‍यादा …

HEALTH UPDATE! महिलाओं के जीवन का पीरियड्स यानी मासिक चक्र एक अहम हिस्सा होता है। एक उम्र के बाद हर महिला इसका अनुभव करती है। पीरियड्स हर महीने कुछ दिनों के लिए आता है। इस दौरान कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है।

सर्दियों के मौसम में ये दर्द और भी ज्‍यादा परेशान कर सकता है। महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए तमाम तरीके अपनाती हैं लेकिन बावजूद उन्हें आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको एक आसान घरेलू उपाय बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से पीर‍ियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात पा सकते हैं। यह घरेलू उपाय अजवाइन की चाय का है। दर्द से छुटकारा पाने के लि‍ए आप इसका सेवन जरूर करें।

अजवाइन में सोड‍ियम, पोटैश‍ियम, फॉस्‍फोरस, कैल्‍श‍ियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावे इसमें कॉर्ब्स, फैटी एस‍िड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्‍सीडेंट्स भी होते हैं जिससे दर्द से काफी आराम म‍िलता है। तो आइए जानते हैं अजवाइन की चाय बनाने का तरीका।

अजवाइन की चाय किस तरह से है फायदेमंद

दरअसल, अजवाइन में फाइबर, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, व‍िटाम‍िन और म‍िनरल की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से पीर‍ियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम म‍िलता है। इसके अलावा अजवाइन की चाय पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन, ज्‍यादा ब्‍लीड‍िंग आद‍ि समस्‍याओं से भी राहत दिलाती है।

इस तरह बनाएं अजवाइन की चाय

अजवाइन की चाय बनाने के लिए सामग्री

  • पानी – 2 कप
  • अजवाइन – आधा चम्मच
  • ब्‍लैक टी – आधा चम्‍मच
  • घी – आधा चम्‍मच
  • गुड़

अजवाइन की चाय बनाने की विधि

  • अजवाइन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी उबालें।
  • अब इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालकर इसे धीमी आंच पर उबलने दें।
  • जब पानी का पीले रंग का हो जाए इसमें आधा चम्‍मच ब्‍लैक टी डाल दें।
  • उसके बाद पानी को कुछ देर तक उबालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा गुड़ भी डाल सकते हैं।
  • अब इस म‍िश्रण में आधा चम्‍मच घी डालकर उबालें।
  • अब इसका सेवन करें।
  • https://www.youtube.com/watch?v=DhKBK30Q0G8
Next Story