Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Big Accident: खाई में कैंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत, जानिए कहां हुआ ये दर्दनाक हादसा?

Sharda Kachhi
14 May 2023 3:41 PM GMT
Big Accident:
x

Big Accident:

Big Accident: कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहाँ विकास खंड धर्मशाला के तहत योल के साथ लगते उथड़ाग्रां में अनियंत्रित होकर एक कैंटर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। Big Accident: इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो …

Big Accident:
Big Accident:

Big Accident: कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहाँ विकास खंड धर्मशाला के तहत योल के साथ लगते उथड़ाग्रां में अनियंत्रित होकर एक कैंटर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

Big Accident: इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों ने मौके पर, जबकि एक गंभीर घायल ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में पांच लोग जख्मी हुए हैं। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

read more: Virat Kohli Record: आईपीएल में कोहली ने किया बड़ा कमाल, एक झटके में इन खिलाडियों को पछाड़कर बने किंग, जानिए सबकुछ

Big Accident: पुलिस के अनुसार कैंटर में सवार लोग शाम करीब 4:30 बजे खेतों से गेहूं की कटाई कर फसल घर ला रहे थे, तभी फसल से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया। कैंटर में चालक और बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। मृतकों में सीता देवी (39) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत (43) पुत्र बलदेव, कृष्णा (7) पुत्री सुनील कांत, मिलाप चंद (चालक) पुत्र अशोक कुमार और आरती देवी (45) पत्नी कुशल कुमार शामिल हैं।

Big Accident: हादसे में प्रिया (7) पुत्री लक्ष्मण, अंशु (7) पुत्र सुनील कांत, अभिनव (17) पुत्र सुनील, साक्षी (17) पुत्री गुलशन और अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हुए हैं। सभी मृतक उथड़ाग्रां के रहने वाले हैं। घायलों का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर योल पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह, तहसीलदार गिरीराज ठाकुर मौजूद रहे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दे दिए हैं।

Next Story