Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : कर्नाटक की जीत पर ज़िला कांग्रेस कमेटी जीपीएम ने मनाया जीत का जश्न, आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाई...

Sharda Kachhi
13 May 2023 2:31 PM GMT
CG News
x

पेंड्रा, अभिषेक गुप्ता। CG News कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई बटी जमकर आतिशबाजी हुई ढोल नगाड़ों की थाप पर विधायक संग कांग्रेसी भी खूब थिरके। कर्नाटक विधानसभा के आम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है। दक्षिण …

CG News

पेंड्रा, अभिषेक गुप्ता। CG News कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई बटी जमकर आतिशबाजी हुई ढोल नगाड़ों की थाप पर विधायक संग कांग्रेसी भी खूब थिरके। कर्नाटक विधानसभा के आम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है। दक्षिण भारत में एकमात्र राज्य में भाजपा की सरकार थी, वहां उन्होंने खूब भ्रष्टाचार किया।

Read More :
CG News : मनेंद्रगढ़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन…

जिसको कांग्रेस ने नाम दिया 40 प्रतिशत की सरकार, मंहगाई, बेरोज़गारी और मोदी के झूठे वादे पर कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस खुशी को जिला जीपीएम के कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए खुशी मनाई। इस अवसर पर डॉ केके ध्रुव विधायक मरवाही ने कहा कि यह कर्नाटक की जनता की जीत है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा की सफलता है। कर्नाटक की जनता ने बता दिया है कि देश नफ़रत से नहीं मोहब्बत से चलता है और आज मोहब्बत भाईचारे की जीत हुई है। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि यह जीत आने वाले 2024 लोकसभा का सेमीफाइनल है इसके बाद हम सभी राज्यों में इसी प्रकार जीत दर्ज कराएंगे और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

Read More : CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रजक परिवार घर चखा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद, तिलक-आरती कर किया स्वागत…

इस अवसर पर डॉ केके ध्रुव विधायक मरवाही, मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष, पंकज तिवारी उपाध्यक्ष नगर पंचायत, शाहिद राईन सदस्य मदरसा बोर्ड, गजमति भानू जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, मनीष केशरी जिलाध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ, ओमप्रकाश बंका एल्डरमेन, पुष्पराज सिंह जिला महामंत्री, रमेश साहू जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, जीवन राठौर जनपद उपाध्यक्ष पेंड्रा, हर्ष गोयल जिला महामंत्री, आमिर अली जिला सचिव, आलोक शुक्ला सांसद प्रतिनिधि,शहाना बेगम ब्लाक अध्यक्ष, गिरजा पोट्टाम ब्लाक अध्यक्ष, मंजू ठाकुर मीडिया प्रभारी, श्वेता मिश्रा जिला प्रतिनिधि, आशीष केशरी,रियांश सोनी यूथ कांग्रेस आशीष सोनी प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस, रेखा तिवारी संभाग अध्यक्ष, कौशल्या ओटावी,यश शर्मा यूथ कांग्रेस, उमाकांत सोनी, निलेश मिश्रा,चंदन मिश्रा, इरशाद इराकी,मो अनस, कान्हा कछवाहा, जुनैद, गब्बर आदि मौजूद रहे।

Next Story