Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Eyebrow Facts: भौंहों की शेप से जान लें दूसरों का व्यक्तित्व, जानें क्या कहता है समुद्रशास्त्र...

Sharda Kachhi
12 May 2023 6:07 AM GMT
Eyebrow Facts
x

सौन्दर्य को प्रभावित करता है बल्कि यह व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की आंखें और भौहों को देखकर उनके स्वभाव और जीवन के कई पहलुओं को जाना जा सकता है। हर किसी की भौहें उसके चेहरे की बनावट के अनुसार अलग-अलग होती हैं। जैसे- किसी की भौहें बहुत गहरी …

Eyebrow Factsसौन्दर्य को प्रभावित करता है बल्कि यह व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की आंखें और भौहों को देखकर उनके स्वभाव और जीवन के कई पहलुओं को जाना जा सकता है। हर किसी की भौहें उसके चेहरे की बनावट के अनुसार अलग-अलग होती हैं। जैसे- किसी की भौहें बहुत गहरी होती हैं, तो किसी की बहुत पतली। समुद्र शास्त्र के अनुसार, आज हम आपको बता रहे हैं कि किस प्रकार की भौहों वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है और इनका भविष्य कैसा रहेगा।

मोटी भौहें
कुछ लोगों की भौहों मोटी और घनी होती हैं। इस तरह की भौहों वालों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे लोग अहंकारी होते हैं और इनमें धन के प्रति अधिक लालसा रहती है। यह किसी भी तरह अधिक से अधिक धन अर्जन करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों को गुस्सा भी अधिक आता है और चालाक भी होते हैं।

हल्की भौहें
इस तरह के भौहों को आदर्श भौंह माना जाता है। जिनकी भौहें हल्की होती हैं उनमें संतोष की भावना रहती है। यह अपने आदर्श और सिद्धांतों पर कायम रह जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग समझदार और ज्ञानी भी होते हैं। आर्थिक मामलों में भी यह भाग्यशाली होते हैं।

Mother’s Day Special : सब का ख्याल रखने वाली मां की Good Health के लिए ये टिप्स आएंगे जीवन भर आपके काम, इस खबर को बिल्कुल न करें इग्नोर…

लंबी भौहें
भौहें लंबी हों और कान के आस-पास पहुंचने लगे तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति कंजूस है। ऐसे लोग का मन अस्थिर रहता है पढ़ने-लिखने में इनकी रूचि कम होती है। इनमें व्यवहारिकता की कमी होती है। ऐसे लोग सामान्य जीवन जीते हैं।

दोनों भौहों का मिलना
जिन लोगों की दोनों भौहें आपस में मिली होती हैं वह चतुर और संयमी होते हैं। यह हर काम इत्मिनान से और कुशलता पूर्वक करने की कोशिश करते हैं। मेहनत और लगन से जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहते हैं। जीवनसाथी के साथ इनके संबंध प्रेमपूर्ण होते हैं।

भौहों के बीच खाली स्थान
दोनों भौहों के बीच में खाली स्थान होना दर्शाता है कि व्यक्ति साफ और स्पष्टवादी है। इन्हें जो कुछ बोलना होता है समाने बोल देते हैं। जरूरत के समय लोगों की मदद करते हैं। इनके दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। ऐसे लोग अपने सिद्घांतों को अधिक महत्व देते हैं।

कलात्मक भौहें
जिनकी भौहों का आकार धनुष के समान होता है अर्थात दोनों ओर झुकी हुई और बीच में उठी हुई उन्हें कलात्मक भौंह कहते हैं। ऐसे भौहों वाले व्यक्ति कलात्मक विषयों में अधिक रूचि रखते हैं। यह किसी कला के जानकार भी हो सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए यह सदैव प्रयासरत रहते हैं। जीवन में आदर्शें को काफी महत्व देते हैं।

Next Story