Begin typing your search above and press return to search.
Rajasthan

Rajasthan Popular Lakes : गर्मियों में सर्दियों का मजा देगी राजस्थान की ये 6 जगह, परिवार के साथ जरूर करें सैर...

Rohit Banchhor
10 May 2023 2:45 PM GMT
Rajasthan Popular Lakes
x

राजस्थान। Rajasthan Popular Lakes गर्मियों में मौसम में राजस्थान घूमने के बारे में शायद ही कोई सोचता होगा। बेशक राजस्थान गर्मियों में और तप जाता है, लेकिन यहां कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां आकर आप गर्मियों की तपिश से राहत और सुकून पा सकते हैं। उदयपुर को “झीलों का शहर” या “राजस्थान का कश्मीर” …

Rajasthan Popular Lakes

राजस्थान। Rajasthan Popular Lakes गर्मियों में मौसम में राजस्थान घूमने के बारे में शायद ही कोई सोचता होगा। बेशक राजस्थान गर्मियों में और तप जाता है, लेकिन यहां कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां आकर आप गर्मियों की तपिश से राहत और सुकून पा सकते हैं। उदयपुर को “झीलों का शहर” या “राजस्थान का कश्मीर” भी कहा जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह शहर कई झीलों से घिरा हुआ है। साथ ही यहां की लुभावनी जगह लोगों का दिल जीत लेती हैं।

Read More : Raipur News : पुलिस में सेवाएं देने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशख़बरी, मुख्य लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित…

चूंकि इस क्षेत्र में कई जल निकाय हैं, इसलिए राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में तापमान यहां ठंडा रहता है। उदयपुर में देखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन गर्मी को ध्यान में रखते हुए पिछोला झील घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में, राजस्थान में सिर्फ महलों और किलों की ही नहीं बल्कि झीलों की भी भरमार है, जहां जाना एक यादगार अनुभव होगा।


पिछोला झील, उदयपुर
पिछोला झील राजस्थान की सबसे मशहूर झीलों में से एक है। इस झील में दो द्वीप हैं और इन दोनों पर ही महल बने हुए हैं। एक है जग निवास, जो अब लेक पैलेस होटल में तब्दील हो चुका है तो दूसरा है जग मंदिर। इन दोनों तक पहुंचने के लिए नाव की सवारी लेनी होती है। झील की खूबसूरती को दोगुना करने का काम करती है अरावली की पहाड़ियां। और तो और यहां से सिटी पैलेस का भी शानदार नजारा देखने को मिलता है। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।


फतेह सागर झील, उदयपुर
उदयपुर में घूमने वाली सबसे खास जगहों में शामिल है फतेह सागर झील। यहां समय-समय पर फ्लॉवर शो का आयोजन होता रहता है जिसे देखना वाकई मजेदार होता है। फतेहपुर सागर के किनारे बने पार्क में पिकनिक मना सकते हैं। स्ट्रीट फूड, बोटिंग, वाटर एडवेंचर राइड या ऊंट की सवारी का भरपूर मजा ले सकते हैं।

नक्की झील, माउंट आबू
ये जगह शहर के भीड़भाड़ से दूर बेहद शांत और सुकून वाली है। झील के पास ही एक गार्डन भी बना हुआ है, जहां आप घूमने के साथ पिकनिक भी मना सकते हैं। बोटिंग की भी सुविधा मौजूद है यहां। झील के पास बनी लोकल शॉप्स से आप लोकल खानपान और शांपिग एंजॉय कर सकते हैं।

आनासागर झील, अजमेर
अजमेर में आनासागर एक कृत्रिम झील है। आनासागर झील गर्मियों में सूख जाती है। लेकिन फिर भी सूर्यास्त के दौरान इसका नजारा देखने लायक होता हैं। झील के नजदीक बने कुछ मदिरों से भी झील का नजारा बेहद मनमोहक होता है। ये झील अजमेर की सबसे पॉप्युलर और भारत की सबसे बड़ी झीलों में से एक है।

लेक सिलाइजर, अलवाड़
अगर आप शहर से दूर रहना चाहते हैं और कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो एलिसर झील को देखने के लिए अलीसर सबसे अच्छी जगह है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ कुछ वक्त बिता सकते हैं और रोमांटिक पल बिता सकते हैं। झील के पानी में आप बोटिंग या जेट स्कीइंग भी कर सकते हैं। सिलासिर पैलेस और कुछ कैफे हैं, जहां आप बैठकर अलवर की सुंदरता की प्रशंसा कर सकते हैं। बता दें, यहां मशहूर ‘करण अर्जुन’ की शूटिंग हुई थी। गर्मी की ठंडक को महसूस करने के लिए आप इस झील का लुत्फ उठा सकते हैं।


केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान अपने विविध जीवों के कारण कई पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस जगह पर जाने के लिए आपके पास कम से कम 6-8 घंटे फ्री होना चाहिए। यहां कई देशी और प्रवासी पक्षी आते हैं, जो वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह जगह जन्नत है। यहां आपको लोमड़ियों, नीले बैल, कछुए, हिरण जैसे जानवर मिलेंगे।

Next Story