Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Breaking : भाजपा की हार ही “भ्रष्टाचार” की हार, कर्नाटक की जनता आज मतदान से BJP को जवाब देगी- CM बघेल...

Sharda Kachhi
10 May 2023 4:16 AM GMT
CG Breaking
x

रायपुर : कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस …

CG Breakingरायपुर : कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि- भाजपा की हार ही “भ्रष्टाचार” की हार है, कर्नाटक की जनता आज मतदान से जवाब देगी, कर्नाटक की जनता को शुभकामनाएँ

बता दे कि भाजपा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने साढ़े चार सौ से ज्यादा रैलियां कीं। 100 से ज्यादा रोड शो भी किए। खुद पीएम मोदी दो दिन कर्नाटक में रुके। वहीं, राहुल, प्रियंका और सोनिया ने 31 से ज्यादा सभाएं कीं।चुनावी कैंपेन में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशन पर फोकस रखा। वहीं, भाजपा ने बजरंगबली, बजरंग दल, आतंकवाद को मुद्दा बनाया।

Next Story