Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Breaking : अरनपुर घटना में शामिल 2 और नक्सली गिरफ्तार, अब तक 9 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, 10 जवान व एक वाहन चालक ने दी थी अपनी शहादत...

Sharda Kachhi
10 May 2023 5:44 AM GMT

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुई नक्सल घटना में शामिल 2 और माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों भी नक्सलियों के मलांगिर एरिया कमेटी में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। जिन्हें अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया गया हौ। 2 दिन पहले भी पुलिस …

CG Breakingदंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुई नक्सल घटना में शामिल 2 और माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों भी नक्सलियों के मलांगिर एरिया कमेटी में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। जिन्हें अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया गया हौ। 2 दिन पहले भी पुलिस ने इस घटना में शामिल 7 नक्सलियों को पकड़ा था। जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल थे। इस मामले में अब तक कुल 9 नक्सलियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

गिरफ्तार माओवादी सुक्का ताती और पांडु ताती पिछले कई सालों से नक्सलियों के लिए काम कर रहे थे। बड़े लीडरों के कहे अनुसार IED प्लांट करना, सड़क काटना, पुल-पुलिया को नुकसान पहुंचाने जैसे काम किया करते थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद जब इनसे पूछताछ की गई तो बताया कि, दरभा डिवीजन के नक्सली लीडर्स के कहने पर IED ब्लास्ट कर DRG जवानों से भरी एक वाहन को उड़ाया था। इस वारदात में 10 जवान समेत एक वाहन चालक ने अपनी शहादत दी थी।

Next Story