Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident ; पूल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, 22 लोगों की दर्दनाक मौत, और बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा, मची अफरा-तफरी...

Sharda Kachhi
9 May 2023 5:01 AM GMT
Big Accident
x

एमपी. मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल से नीचे गिर गई है। हादसे में करीब लगभग 22  यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार …

Big Accident एमपी. मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल से नीचे गिर गई है। हादसे में करीब लगभग 22 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका- बचाव के लिए ग्रामीण सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव दल लगातार लोगों को निकालकर अस्पताल भेज रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बस में करीअब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस घटना पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शोक जतायाहै। बता दें कि तेज रफ्तार बस में करीब 50 लोग सवार थे, यह बस अनियंत्रित होकर सूखी नदी में पुल से नीचे गिरी है।

बोराड नदी सूखी है इसके कारण बस में सवार लोग चोटिल हो गए- यह बस हादसा खरगोन ठीकरी रोड पर ग्राम दसंगा में हुआ। यहाँ बोराड नदी के पुल से बस नीचे जा गिरी। बोराड के 50 फीट ऊंचे पुल से बस नीचे गिरी है जिससे लोग हताहत हुए। बस माँ शारदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बोराड नदी सूखी है इसके कारण बस में सवार लोग चोटिल हो गए हैं।

Next Story