Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Big Breaking : डबल डेकर नाव पलटने से 21 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी, PM मोदी ने जताया गहरा दुःख...

Sharda Kachhi
8 May 2023 2:50 AM GMT
Big Breaking
x

तिरुवनंतपुरम। केरल के मलप्पुरम हादसे में मरने वालो की संख्या 21 तक जा पहुंची हैं। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक़ रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। नाव में सवार कुल लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नाव पर कितने लोग सवार थे। अब तक 21 शव …

Big Breaking

तिरुवनंतपुरम। केरल के मलप्पुरम हादसे में मरने वालो की संख्या 21 तक जा पहुंची हैं। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक़ रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। नाव में सवार कुल लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नाव पर कितने लोग सवार थे।

अब तक 21 शव बरामद किए गए हैं। बता दें की रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां 40 लोगों को लेकर जा रही एक पर्यटक नाव पलट गई। हादसा तनूर के पास हुआ। राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर पुलिस के जवानों के साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मी मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।

हाउसबोट डबल डेकर था, जिसमें नीचे ऊपर पर्यटक सवार थे। बोट पलटने के बाद उसके गेट अपने आप बंद हो गए। इस कारण टूरिस्ट उसमे फंस गए। मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

उधर, राज्य सरकार ने एक बयान जारी कर मलप्पुरम जिला कलेक्टर को समन्वित आपातकालीन बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बयान में कहा गया है कि दमकल और पुलिस इकाइयां, राजस्व और स्वास्थ्य विभागों के अधिकारी और जिले के तनूर और तिरुर इलाकों के स्थानीय लोग बचाव अभियान में शामिल हैं।

इसमें यह भी कहा गया है कि मंत्री अब्दुरहिमन और रियास बचाव अभियान का समन्वय कर रहे हैं। पानी से निकाले गए लोगों को पास के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Next Story