Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार स्कार्पियो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी, दो की गई जान, 4 घायल...

Rohit Banchhor
7 May 2023 11:43 AM GMT
CG Accident
x

सरगुजा। CG Accident जिले के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे स्थित ग्राम रजपुरी के पास बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल है। बताया जाता है कि यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुई है। Read …

CG Accident

सरगुजा। CG Accident जिले के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे स्थित ग्राम रजपुरी के पास बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल है। बताया जाता है कि यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुई है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने सायकिल सवार अधेड़ को रौंदा, चालक ने किया सरेेंडर…

बता दें कि ग्राम जजगा से ग्राम पतराटोली सलका बारात गई थी। बारात में शामिल होकर कुछ युवक स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। ये अभी अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम रजपुरी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो के सामने अचानक से एक बाइक सवार आ गया था। ऐसे में ड्राइवर को समझ नहीं आया और बाइक वाले को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद सड़क किनारे चले गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही जजगा निवासी विकास सिंह मौत हो गई।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां की गई जान, बेटा गंभीर…

वहीं 5 लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां ईलाज के दौरान कमलभान सिंह की भी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी वाले घर में मातम पसर गया है। लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story