Begin typing your search above and press return to search.
sports

CSK vs MI : चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया, टॉस जीतकर लिया था गेंदबाजी का फैसला...

Rohit Banchhor
6 May 2023 2:50 PM GMT
CSK vs MI
x

CSK vs MI : आईपीएल का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। Read More : IPL 2023 : आईपीएल में आज महामुकाबला, CSK vs MI और …

CSK vs MI

CSK vs MI : आईपीएल का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया।

Read More : IPL 2023 : आईपीएल में आज महामुकाबला, CSK vs MI और DC vs RCB का मेगा शो, जाने संभावित प्लेइंग 11, मैच ऐसे देखें लाइव…

मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करने ईशान किशन और कैमरन ग्रीन आए। वहीं, गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कैमरन ग्रीन ने चौका जड़ दिया। पहले ओवर में 10 रन बने। दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर कैमरन ग्रीन 4 गेंदों पर 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड आउट हुए। तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन 7 रन बनाकर कैच आउट हुए। महेश थीक्षणा ने उनका कैच पकड़ा। तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा बिना खाता खोले कैच आउट हो गए। आईपीएल इतिहास में 16वीं बार रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए।

Read More : CSK Vs MI Result : जीत के लिए तरस रही अंबानी की टीम को मिली एक और करारी हार, रहाणे के रंग के सामने MI के बॉलर्स पड़े फीके, जानें कौन बना प्लेयर ऑफ़ द मैच…

जब चेन्नई की पारी आई तो चेन्नई की ओर से बल्लेबाजी करने ऋतुराज गायकवाड़ और डेविड कॉन्वे आए। वहीं गेंदबाजी करने कैमरन ग्रीन आए। इस ओवर की तीसरी गेंद नो बॉल करार दी गई और फ्री हिट गेंद पर गायकवाड़ ने चौका जड़ दिया। पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। इस ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ कैच आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। 9वें ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर रहाणे एलबीडब्लू आउट हो गए। रहाणे ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए। 13वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रिस्टन स्टब्स आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायडू ने ऑन साइड की ओर छक्का जड़ दिया। वहीं पांचवी गेंद पर रायडू कैच आउट हो गए। राडयू ने 11 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस ओवर में 9 रन बने। इस सीजन एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को मात दे दिया। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। शिवम दुबे ने 18 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। वहीं, धोनी ने नाबाद 2 रन बनाए। इस सीजन में जब पिछली बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

Next Story