Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

CG CRIME NEWS: बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली मां-बेटी की लाश, महिला ने पहले...वजह जानकर रह जाएंगे सन्न!

Sharda Kachhi
6 May 2023 4:32 AM GMT
CG CRIME NEWS:
x

CG CRIME NEWS:

CG CRIME NEWS: बिलासपुर: बिलासपुर से हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ बंद कमरे में मां और उसके 2 साल के मासूम बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटकते मिला है। मासूम बच्ची को पहले फंदे पर लटका कर महिला ने आत्महत्या की है। ऐस आशंका पुलिस ने जताई है। फिलहाल मामले में जांच …

CG CRIME NEWS:
CG CRIME NEWS:

CG CRIME NEWS: बिलासपुर: बिलासपुर से हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ बंद कमरे में मां और उसके 2 साल के मासूम बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटकते मिला है। मासूम बच्ची को पहले फंदे पर लटका कर महिला ने आत्महत्या की है। ऐस आशंका पुलिस ने जताई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

CG CRIME NEWS: ग्राम अमने निवासी गीता यादव पति दिनेश (30) गृहणी थी। उसके पति के पास खुद की स्कॉर्पियो हैं, जिसे वह किराए पर चलाता है। संयुक्त परिवार में गीता के ससुर, सास, जेठ, देवर सभी साथ रहते हैं। महिला की सास व जेठानी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार को पति दिनेश सुबह से बुकिंग पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक गया था। वहीं, जेठ भी खेत में काम करने गया था और देवर किसी काम से खैरझिटी गांव गया था।

READ MORE: India’s Largest Railway Junction: ये है भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन, यहां से आपको मिलेगी हर रुट के लिए ट्रेन, जानिए इसकी खासियत

गाय-भैंस बांधने वाले कमरे में दी जान

CG CRIME NEWS: महिला का ससुर दूध बेचने कोटा गया था। घर में महिला अपनी दो साल की बेटी कविता के साथ थी। दोपहर को उसका ससुर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। तब बहू और पोती पर उसका ध्यान नहीं गया।

CG CRIME NEWS: बाद में जेठ आया तो उसकी नजर महिला के कमरे की ओर गई। बहू का कमरा खुला था, पर अंदर कोई नहीं था। उसने इधर-उधर देखा पर मां बेटी का पता नहीं चला। फिर उसने पिता को जाकर बताया। दोनों ने पता लगाया, तब मालूम हुआ कि गाय-भैंस बांधने का कमरा भीतर से बंद था। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो गीता व मासूम बच्ची कविता का शव अलग-अलग फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

Next Story