Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराया, पति-पत्नी सहित 3 माह के बेटे की गई जान, दो की हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
6 May 2023 11:48 AM GMT
Big Accident
x

नोएडा। Big Accident शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार सेक्टर-160 के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पति- पत्नी और 3 माह के बच्चे की मौत हो गई है। जबकि युवक की साली और उसकी बुआ की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। Read More : Big Accident ; …

Big Accident

नोएडा। Big Accident शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार सेक्टर-160 के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पति- पत्नी और 3 माह के बच्चे की मौत हो गई है। जबकि युवक की साली और उसकी बुआ की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Read More : Big Accident ; ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी…

बता दें कि नई दिल्ली के मोतीनगर के रहने वाला कार्तिक गुप्ता 25 वर्ष अपनी पत्नी शिवानी 23 वर्ष, साली शीतल शर्मा 18 वर्ष, बुआ सुमन गुप्ता और 3 माह के बेटे के साथ आगरा शादी में गया था। सभी देर रात शादी से वापस दिल्ली के लिए निकले थे, तभी शनिवार सुबह करीब 5 बजे सभी नोएडा के सेक्टर- 160 के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

Read More : Big Accident : तेज रफ्तार स्कार्पियो कैपसूल वाहन से जा भिड़ी, तीन की गई जान…

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्तिक और उनकी साली शीतल शर्मा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कार्तिक की मौत हो गई। जबकि साली का इलाज चल रहा है। सुमन गुप्ता और कार्तिक के 3 माह के बच्चे को फेलिक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। यहां 3 माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, कार्तिक की पत्नी शिवानी को जेपी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Story