Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Suicide : प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकी मिली लाश, युवक की होने वाली थी शादी...

Rohit Banchhor
4 May 2023 3:28 PM GMT
Suicide
x

राजगढ़। Suicide जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलीकलां के खार में स्थित एक बबुल के पेड़ में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक की शादी होने वाली थी। उसके लिए शुक्रवार कोई लग्न आने वाली थी। लग्न आती व शादी की रस्में आगे बढ़तीं। इसके पहले …

Suicide

राजगढ़। Suicide जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलीकलां के खार में स्थित एक बबुल के पेड़ में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक की शादी होने वाली थी। उसके लिए शुक्रवार कोई लग्न आने वाली थी। लग्न आती व शादी की रस्में आगे बढ़तीं। इसके पहले ही युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ दुपटटे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

Read More : Suicide : दो स्टूडेंट्स ने की आत्महत्या, एक छात्रा ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई तो दूसरी ने फांसी लगाकर दी जान…

बता दें कि बकरी चराने गए एक युवक द्वारा दोनों के शवों को देखा तो उसने गांववालों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से नीचे उतारा। युवक की पहचान वीरम भिलाला 22 वर्ष के रूप में की गई। जबकि 17 वर्षीय नाबालिग भी इसी गांव की थी। दोनों के शव नाबालिग के दुपटटे से लटके हुए थे। दोनों बुधवार रात 12 बजे से ही घर से गायब थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश भी गई थी, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा था।

Read More : Suicide : युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

सुबह घटना सामने आने के बाद से गांव में शोक छा गया। दोपहर बाद दोनों के शवों का पीएम कराया गया व व शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस के मुताबिक वीरम भिलाला व नाबालिग आपस में बात करते थे व प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक का विवाह दूसरे किसी गांव में तय हो गया था। ऐसे में शुक्रवार को शादी की रस्मों के तहत लग्न आने वाली थी। लग्न के बाद विवाह के अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो जाते। विवाह की रस्में शुरू होती इसके पहले ही दोनों के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले।

Next Story