Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Ganesh Ji Puja: भगवान गणेशजी को प्रसन्न करने बुधवार को करें ये उपाय, हमेशा धन-धान्य से भरा रहेगा घर, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Sharda Kachhi
3 May 2023 2:14 AM GMT
Ganesh Ji Puja:
x

Ganesh Ji Puja:

Ganesh Ji Puja: हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं को पूजनीय माना जाता है। वहीँ भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य देव माने जाते हैं। इनकी पूजा के बाद ही किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत होती है। मान्यता है कि जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाए, उसके सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। साथ …

Ganesh Ji Puja:
Ganesh Ji Puja:

Ganesh Ji Puja: हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं को पूजनीय माना जाता है। वहीँ भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य देव माने जाते हैं। इनकी पूजा के बाद ही किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत होती है। मान्यता है कि जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाए, उसके सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। वैसे तो हर रोज गणेश जी की पूजा करनी चाहिए, लेकिन बुधवार का दिन इनको प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।

Ganesh Ji Puja:बुधवार के दिन व्रत रखकर पूजा करने से गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। बुधवार के दिन इन उपायों को करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। चलिए जानते हैं भगवान गणेश को किस तरह प्रसन्न कर सकते हैं…

गणेशजी को प्रसन्न करने के उपाय
Ganesh Ji Puja: गणेश जी को दूर्वा बहुत पसंद है। भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा की 5, 11 या 21 गांठे चढ़ाना शुभ होता है। ऐसे में बुधवार को दूर्वा घास गणपति बप्पा के चरणों में अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होने लगती हैं।

READ MORE: Horoscope Today 3 May 2023 : गणपति देंगे इन राशियों का सौभाग्य का आशीर्वाद, जानिए अपना राशि का हाल…

बुधवार के दिन गौरी पुत्र श्री गणेश की पूजा के साथ चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से सभी दुख दूर होते हैं। बुधवार के दिन दान पुण्य से भी गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं, इसलिए बुधवार को हरी मूंग की दाल, अमरूद और तांबे की वस्तु दान करें।

Ganesh Ji Puja: गणेश जी को मोदक अति प्रिय हैं। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो बुधवार को एकदन्त दयावन्त को लड्डू का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

Ganesh Ji Puja: यदि आपके कार्य में बार-बार बाधा आ रही है या फिर कोई काम समय पर पूरा नहीं हो रहा है, तो भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ मंत्रों का उच्चारण भी करना चाहिए।

गणेश जी के मंत्र
दुर्वा करान्सह रितान मृतन्मंगल प्रदान।
आनीतांस्तव पूजार्थ गृहाण परमेश्वर।।
ॐ एकदन्ताय विद्महे। वक्रतुंडाय धीमहि।
तन्नो बुद्धि प्रचोदयात।।

Next Story