Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Big News : धूल के कारण बने बवंडर से 6 लोगों की मौत, आपस में टकराई कई गाड़ियां, 30 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफरी...

Sharda Kachhi
2 May 2023 5:35 AM GMT
Big News : धूल के कारण बने बवंडर से 6 लोगों की मौत, आपस में टकराई कई गाड़ियां, 30 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफरी...
x

इलिनॉइस : अमेरिकी राज्य इलिनॉइस में सोमवार को धूल के बवंडर (डस्ट स्टॉर्म) के कारण इंटरस्टेट हाईवे पर कई गाड़ियां भिड़ गईं। इनमें 20 कमर्शियल व्हीकल और 60 कारें से ज्यादा कारें थीं। पुलिस के मुताबिक, 30 से ज्यादा घायलों अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में 2 साल के बच्चों से लेकर 80 साल के …

Big News

इलिनॉइस : अमेरिकी राज्य इलिनॉइस में सोमवार को धूल के बवंडर (डस्ट स्टॉर्म) के कारण इंटरस्टेट हाईवे पर कई गाड़ियां भिड़ गईं। इनमें 20 कमर्शियल व्हीकल और 60 कारें से ज्यादा कारें थीं।

पुलिस के मुताबिक, 30 से ज्यादा घायलों अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में 2 साल के बच्चों से लेकर 80 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बवंडर के वक्त हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। टकराने के बाद कई गाड़ियां एक–दूसरे पर चढ़ गईं।सेंट लुइस से 75 मील (120 किलोमीटर) नॉर्थ में मोंटगोमरी काउंटी में यह हाईवे दोनों दिशाओं में बंद कर दिया गया था।

अमेरिका में आते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा टॉरनेडो

अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, वैसे तो टॉरनेडो दुनिया में कभी आ सकते हैं, लेकिन अमेरिका में ये सबसे ज्यादा संख्या में आते हैं। अमेरिका में ही सबसे ज्यादा टॉरनेडो कांसस, ओकलाहोमा, टेक्सास जैसे मैदानी इलाकों में ज्यादा आते हैं।

सुबह 11 बजे इस हादसे के बारे में जानकारी सामने आई

सोमवार की सुबह 11 बजे इस हादसे के बारे में जानकारी सामने आई। सेंट लुइस मौसम विभाग के मुताबिक, ये धूल भरी आंधी नई जुताई वाले खेतों और उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं के मिलने से बनी। जिसकी रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे थी। यही वजह रही कि विजिबिलिटी कम हो गई और गाड़ियां भिड़ गईं।

Next Story