Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 2 May 2023 : हनुमान जी की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जाने अपने राशियों का हाल...

Rohit Banchhor
1 May 2023 4:52 PM GMT
Horoscope Today 25 Apr 2023
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 2 May 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की …

Horoscope Today 25 Apr 2023

नई दिल्ली। Horoscope Today 2 May 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से पूजा पाठ करने वाले भक्तों पर कृपा जरूर बरसती है।

Read More : Horoscope Today 1 May 2023 : महीने का पहले दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा खुशियों से भरा, भगवान शिव बरसाएंगे कृपा, जानिए अन्य जातकों का हाल

मेष- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु यथोचित लाभ नहीं होगा। यद्यपि भागदौड़ भी अधिक रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव बढ़ सकता है।
वृष- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है, परन्तु आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।
मिथुन- मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सम्पत्ति में निवेश एवं भवन सामग्री के कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी नई संपत्ति में निवेश के अवसर मिलेंगे।

Read More : Horoscope Today 30 Apr 2023 : महीने के अंतिम दिन इन राशि वालों के कारोबार में होगा लाभ, भगवान सूर्य की बरसेगी कृपा, जानिए अपना हाल

कर्क- मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयेाग रहेगा।
सिंह- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कन्या- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से चिंता बढ़ सकती हैं।

Read More : CG Corona Update : प्रदेशभर से सामने आए 219 नए कोरोना मामलें, 1 की हुई मौत, इन दो जिले से सबसे ज्यादा मरीज

तुला- आत्मश्विास भरपूर रहेगा। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। सुखद समाचार मिलेगा।
धनु- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में विदेश जा सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं।

Read More : Railway News : ये ट्रेनें आज नहीं जाएंगी बिलासपुर, अब उसलापुर से कर सकेंगे यात्रा, देखे सूची….

मकर-मन शान्त तो रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति भी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाकर रखें।
कुंभ-आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। कारोबारी कार्यों में कुछ परेशानी आ सकती है। सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।
मीन-मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है। माता से धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

Next Story