Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Sooraj Pancholi: जिया खान संग रिश्ते को लेकर पहली बार सबके सामने खुलकर बोले सूरज पंचोली, पढ़ें एक्टर का चौंका देने वाला बयान

Sharda Kachhi
30 April 2023 4:03 AM GMT
Sooraj Pancholi: जिया खान संग रिश्ते को लेकर पहली बार सबके सामने खुलकर बोले सूरज पंचोली, पढ़ें एक्टर का चौंका देने वाला बयान
x

Sooraj Pancholi: मुंबई: अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी रहे अभिनेता सूरज पंचोली को अदालत ने बरी कर दिया है। आरोप मुक्त होने के बाद अब अभिनेता ने जिया और अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया है कि जिया के आत्महत्या करने के कुछ महीनों पहले ही दोनों रिलेशनशिप …

Sooraj Pancholi: मुंबई: अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी रहे अभिनेता सूरज पंचोली को अदालत ने बरी कर दिया है। आरोप मुक्त होने के बाद अब अभिनेता ने जिया और अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया है कि जिया के आत्महत्या करने के कुछ महीनों पहले ही दोनों रिलेशनशिप में आए थे।

Sooraj Pancholi: एक इंटरव्यू के दौरान सूरज ने कहा कि मैं जिया को केवल पांच महीनों से ही जानता था। इतने कम समय में मेरे लिए यह समझना बेहद मुश्किल था कि जिया डिप्रेशन से गुजर रही है। अभिनेता ने कहा, "आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि मैं उसे केवल पांच महीने से जानता था, यह बहुत ही छोटा रिश्ता था।

Sooraj Pancholi: मैं उसे शायद छह महीने से पूरी तरह से जानता था, उनमें से पांच महीने हम रिलेशनशिप में थे। यह जानना बहुत मुश्किल है कि कोई व्यक्ति पांच महीनों में किन चीजों से गुजर रहा है। उस उम्र में, मैं उस स्थिति को समझने के लिए भी थोड़ा बहुत अपरिपक्व भी था कि वह किन चीजों से गुजर रही है।"

read more: Survey: दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय महिलाएं लेती हैं स्ट्रेस, सामने आई चौंकाने वाली वजह, पढ़ें सर्वे में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Sooraj Pancholi: उन्होंने आगे कहा, 'मैंने जिया के परिवार को बताया था कि वह डिप्रेशन से गुजर रही है, उस वक्त मैं उसके लिए जितना कर सकता था उतना किया, लेकिन मैं फिर से याद दिलाना चाहूंगा कि उस समय मैं सिर्फ 20 साल का था। उस उम्र में मैं अपना ख्याल ठीक से नहीं रख सकता था, लेकिन मैंने जिया की देखभाल करने की पूरी कोशिश की जो मुझसे उम्र में कुछ साल बड़ी थी।"

Sooraj Pancholi: अभिनेता ने कहा कि उसे मेरी नहीं, उसके परिवार की जरूरत थी जो उसका समर्थन करे। दुखद सच्चाई यह है कि उसका परिवार और उसकी मां जिया की जिंदगी में तभी मौजूद थे, जब उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत थी। जिया खान के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में केवल तीन फिल्मों में अभिनय किया।

Sooraj Pancholi: अभिनेत्री ने 2007 में निशब्द में अमिताभ बच्चन के साथ अपनी शुरुआत की थी। साल 2008 में वह गजनी में आमिर खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई थीं। इसके बाद वह साल 2010 में मल्टीस्टारर सुपरहिट फिल्म हाउसफुल का हिस्सा थीं।

Next Story