Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Political : कांग्रेस कल रैली निकलकर करेगी पीएम के मन की बात का विरोध, उठाएगी आम जनता की समस्याएं

viplav
29 April 2023 12:46 PM GMT
CG Political
x

रायपुर। CG Political : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल यानी 30 अप्रेल को रेडियो प्रोग्राम मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित होने जा रहा है। जिसे और भी ख़ास करने के लिए 100 रुपए के सिक्के, सभी राजभवनों में विशेष रूप से सुनना समेत कई तैयारियां की गई है। अब इसे लेकर …

CG Political

रायपुर। CG Political : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल यानी 30 अप्रेल को रेडियो प्रोग्राम मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित होने जा रहा है। जिसे और भी ख़ास करने के लिए 100 रुपए के सिक्के, सभी राजभवनों में विशेष रूप से सुनना समेत कई तैयारियां की गई है। अब इसे लेकर विपक्ष अब हमला बोलने जा रहा है। कांग्रेस रायपुर पश्चिम विधानसभा के वार्ड 20 में रैली निकाली जाएगी। वहीँ आम जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाएगी।

CG Political : संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कल प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां एपिसोड है। 100 बार वो जनता के बीच में मन की बात कर चुके हैं, लेकिन जनता के मन की बात वह सुन नहीं रहे हैं। बड़े बोझ के तले आम आदमी को दबाया जा रहा है, लेकिन उसको भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता नहीं सुन रहा है।

CG Political : ऐसे में कल नरेद्र मोदी के मन की बात के 100 पाठ पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ‘महंगाई की बात आम जन के साथ’ आयोजन कर रही है। इसमें खाने का तेल, खाद्य पदार्थ, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल सहित अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों के अलावा बढ़ती बेरोजगारी पर लोगों की बात केंद्र सरकार और भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

जनता की बात

CG Political : प्रधानमंत्री अबतक जनता के बीच उद्घाटनों के लिए नजर आए है। लेकिन किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब देते नहीं दिखे। कुछ निजी मीडिया को उन्होंने इंटरवियू दिए लेकिन सवाल और जवाब का तालमेल अलग दिशा में नजर आया। देश में ऐसे कई मुद्दे हुए जिनपर उन्होंने चुप्पी साधी रखी, दंगों के समय, किसान बिल के वक्त और अब पहलवानों के समय पर भी। हालांकि वह यह जरूर चाहते है कि लोग उनकी बात जरूर सुने।

viplav

viplav

    Next Story