Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Wedding Survey Report: पिछले तीन सालों में इतने प्रतिशत घटा अरेंज मैरिज का ग्राफ, लव मैरिज करने वालों की बढ़ी तादाद, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sharda Kachhi
28 April 2023 2:40 AM GMT
Wedding Survey Report:
x

Wedding Survey Report:

Wedding Survey Report: शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसमें हर कोई बंधना चाहता है। वहीँ भारत में शादी को जन्मों का बंधन माना जाता है। शादी के बाद केवल लड़का और लड़की ही नहीं बल्कि दो परिवार भी जुड़ जाते हैं। पहले के दौर में शादी के लिए जीवनसाथी परिवार के लोग तलाशते थे। …

Wedding Survey Report:
Wedding Survey Report:

Wedding Survey Report: शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसमें हर कोई बंधना चाहता है। वहीँ भारत में शादी को जन्मों का बंधन माना जाता है। शादी के बाद केवल लड़का और लड़की ही नहीं बल्कि दो परिवार भी जुड़ जाते हैं। पहले के दौर में शादी के लिए जीवनसाथी परिवार के लोग तलाशते थे। इसे अरेंज मैरिज कहा जाता है, जिसमें लड़का या लड़की के लिए जीवनसाथी को परिवार पसंद करता है। अरेंज मैरिज में अधिकतर दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को पहले से नहीं जानते और दो अजनबी एक होते हैं। वहीं पिछले कुछ वर्षों में लव मैरिज का ट्रेंड बढ़ा है।

Wedding Survey Report: लव मैरिज यानी प्रेम विवाह। नाम से ही स्पष्ट है, इस तरह की शादी में लड़का या लड़की अपना जीवनसाथी खुद तलाशते हैं। एक दूसरे को अच्छे से जान समझ कर शादी करते हैं। अरेंज मैरिज हो या लव मैरिज, दोनों के ही अपने फायदे हैं। हाल ही में एक सर्वे हुआ, जिसमें पता चला कि पिछले कुछ वर्षों में अरेंज मैरिज का प्रतिशत 24% घट गया है।

read more: Lakshmi Chalisa: शुक्रवार को जरूर करें मां लक्ष्मी चालीसा का पाठ, दूर होगी हर परेशानी, खुशियों का होगा आगमन!

शादी के ट्रेंड पर सर्वे

Wedding Survey Report: वेडिंग वायर इंडिया ने हाल ही में शादी को लेकर एक सर्वे किया। इस सर्वे के मुताबिक, साल 2020 में 68% कपल ने अरेंज मैरिज की थी, लेकिन 2023 में महज 44% नए जोड़ों का विवाह अरेंज था। यानी अरेंज मैरिज के आंकड़े में तीन सालों के अंदर 24 प्रतिशत गिरावट आई है। वेडिंग वायर इंडिया के मार्केटिंग हेड अनम जुबैर का कहना है कि देश का शहरी मध्यम वर्ग लव मैरिज को सहजता से स्वीकार कर रहा है।

अरेंज मैरिज का घटा आंकड़ा, लव मैरिज ट्रेंड में

Wedding Survey Report: सर्वे रिपोर्ट में कहा गया कि देश के 41 फीसदी जोड़े ऐसे हैं, जो अपनी शादी की योजना लगभग 4-6 महीने पहले ही बना लेते हैं। हालांकि 1 से 3 महीने में शादी का फैसला लेने वाले 32 प्रतिशत कपल होते हैं। अगर बात शादी और इंगेजमेंट के बीच के समय की हो तो विदेशों में इंगेजमेंट का समय कई सालों तक हो सकता है, लेकिन भारत में 72 % मामलों में इंगेजमेंट का समय 6 महीने से कम का होता है।

शादी के लिए ऑनलाइन संसाधनों का इस्तेमाल बढ़ा

Wedding Survey Report: प्रेम विवाह करने वाले जोड़े अब अरेंज की तरह ही पूरे तौर तरीके से शादी कर रहे हैं। वहीं शादी कराने वाली कंपनियों ने ट्रेंड के मुताबिक खुद को ढाल लिया है। ऐसे में शादी की योजना बना रहे जोड़े आज के दौर में ऑनलाइन संसाधनों का अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं। वह शादी के बजट से लेकर वेंडर तलाशने तक का सारा काम ऑनलाइन करने लगे हैं। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग करने वालों का आंकड़ा 11 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

Next Story