Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Badrinath Dham : जय बद्रीविशाल के जयकारों खुले बद्रीनाथ के कपाट, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

naveen sahu
27 April 2023 11:20 AM GMT
Badrinath Dham
x

चमोली। बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट भक्तों के लिए आज से खोल दिए गए हैं। इस मौके पर बद्रीनाथ मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। बता दें कि मंदिर के दरवाजे आज सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खोले गए। इस दौरान भक्त झूमते नाचते नजर आए। मंदिर में भक्तों के जयकारे …

Badrinath Dham

चमोली। बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट भक्तों के लिए आज से खोल दिए गए हैं। इस मौके पर बद्रीनाथ मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। बता दें कि मंदिर के दरवाजे आज सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खोले गए। इस दौरान भक्त झूमते नाचते नजर आए। मंदिर में भक्तों के जयकारे भी सुनाई दिए। इसी के साथ चार धाम के चारों मंदिर के पट खुल गए हैं।

इससे पहले 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे। वहीं 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले गए थे। ख़राब मौसम होने के बावजूद बद्रीनाथ के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। और कपाट खुलते ही परिसर जय बद्रीविशाल के जयकारों से गूंज उठा।

भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर
बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी लगभग 245 किलोमीटर है। यहां से सड़क मार्ग से जाने में करीब 7 से 8 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा हेलीकॉप्टर से जाने के लिए केदारनाथ के पास फाटा, गुप्तकाशी या सिरसी हेलिपैड से हेलीकाप्टर बुक करना पड़ता है।

Next Story