Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Mayor Election : राजधानी को मिल सकता है नया महापौर! आज चुनाव में इनके बीच होगा मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी?

Sharda Kachhi
26 April 2023 2:29 AM GMT
Delhi Mayor Election :
x

Delhi Mayor Election :

Delhi Mayor Election :नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम को आज नया महापौर मिल सकता है। दिल्ली निगम सचिवालय सिविक सेंटर में बुधवार सुबह 11 बजे से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा राय मैदान में हैं। Delhi …

Delhi Mayor Election :
Delhi Mayor Election :

Delhi Mayor Election :नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम को आज नया महापौर मिल सकता है। दिल्ली निगम सचिवालय सिविक सेंटर में बुधवार सुबह 11 बजे से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा राय मैदान में हैं।

Delhi Mayor Election :पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल पर शांतिपूर्वक चुनाव कराने की जिम्मेदारी रहेगी। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव में भाजपा अधिक से अधिक वोट बढ़ाने की कोशिश करेगी। चुनाव से पहले एक पार्षद के पार्टी बदलने के बाद से आप सतर्क है। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि उसके वोट पिछली बार से अधिक होंगे।

read more: Vastu Tips: लिविंग एरिया को बनाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, परिवार कभी बिखरेगा नहीं, घर आएंगी ढेर सारी खुशियां

Delhi Mayor Election :मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कुल 274 वोट हैं। इनमें आप के 148 और भाजपा के 115 वोट हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आप को मेयर पद जीतने में मुश्किल नहीं होगी। जानकारों का मानना है कि भाजपा आप के अधिक से अधिक वोट लेने की कोशिश करेगी।

आतिशी की जगह महरौली विधायक नरेश देंगे वोट
Delhi Mayor Election :मेयर चुनाव में वोट देने के लिए दिल्ली के 14 विधायकों को विधानसभा से नामित किया गया है। इनमें भाजपा का एक व आप के 13 विधायक चुनाव में हिस्सा लेंगे। इस बार दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी की जगह महरौली से विधायक नरेश यादव को मेयर चुनाव में हिस्सा लेने के लिए नामित किया गया है। वहीं, पिछली बार के 13 विधायकों को ही इस बार भी वोटिंग के लिए नामित किया गया है।

Next Story