Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG BIG BREAKING: पुलिस कस्टडी में अधेड़ की संदिग्ध मौत, रायपुर से हुई थी गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला?

Sharda Kachhi
26 April 2023 9:01 AM GMT
CG BIG BREAKING:
x

CG BIG BREAKING:

CG BIG BREAKING: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। धोखाधड़ी के केस में पुलिस आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करके लाई थी। बुधवार की सुबह उसकी थाने में ही मौत हो गई। मामला तारबाहर थाने का है। CG BIG BREAKING:जानकारी के मुताबिक मुंगेली …

CG BIG BREAKING:
CG BIG BREAKING:

CG BIG BREAKING: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। धोखाधड़ी के केस में पुलिस आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करके लाई थी। बुधवार की सुबह उसकी थाने में ही मौत हो गई। मामला तारबाहर थाने का है।

CG BIG BREAKING:जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी श्याम मोदिकर (50) के खिलाफ तारबाहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को पता चला कि श्याम मोदिकर रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है। इस पर पुलिस सोमवार को उसे पकड़ने के लिए पहुंची थी।

CG BIG BREAKING:बताया जा रहा है कि रात में पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया था। इसके बाद खाना खाने के बाद वह लॉकअप में ही सो रहा था। इस दौरान थाने में गिने-चुने पुलिसकर्मी ही थे। बुधवार की सुबह वह बेहोश पड़ा था। उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

CG BIG BREAKING: इस घटना की जानकारी तारबाहर टीआई मनोज नायक को दी गई। इसके बाद आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के परिजन को इसकी सूचना दे दी है।

Next Story