Begin typing your search above and press return to search.
ajabgazab

Ajab-Gajab : शादी के बाद दुल्हन ने ऐसा किया कांड, सुहागरात का इंतजार कर रहे दूल्हे के उड़े होश, परिजनों का भी चकराया माथा

naveen sahu
24 April 2023 1:15 PM GMT
Ajab-Gajab
x

अशोकनगर। Ajab-Gajab : मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में सुहागरात के दो दिन बाद पति और ससुराल वालों को बेहोशी की दवा खिलाकर नई नवेली दुल्हन ससुराल से फरार हो गई।दुल्हन दो लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर के साथ फरार हुई है। इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। पूरा मामला कचनार थाना एरिया …

Ajab-Gajab

अशोकनगर। Ajab-Gajab : मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में सुहागरात के दो दिन बाद पति और ससुराल वालों को बेहोशी की दवा खिलाकर नई नवेली दुल्हन ससुराल से फरार हो गई।दुल्हन दो लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर के साथ फरार हुई है। इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। पूरा मामला कचनार थाना एरिया के सेमराहाट गांव का बताया जा रहा है। जहां के निवासी अनिल भार्गव पुत्र जमनालाल भार्गव की शादी 15 अप्रैल को अशोकनगर मुख्यालय के राजराजेश्वर मंदिर पर उड़ीसा निवासी लड़की से हुई थी। घर परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी।

Read More : Ajab-Gajab : सोशल मीडिया पर तारेक फतह की निधन की फैली अफवाह, लोगों ने दे दी श्रद्धांजलि, देखें यूजर्स के ट्वीट

शुक्रवार को दूल्हा अपने परिवार वालों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत में बताया कि परिवार के सदस्यों को खाना में बेहोशी की दवा मिलाकर घर के सभी सदस्यों को नई नवेली दुल्हन ने बेहोश कर दिया। और घर में रखा नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। परिवार के सदस्यों ने पुलिस से

शिकायत कि वह दो दिन तक बेहोशी की हालत में रहे और जब आंख खुली तो घर पर उनकी बहु नहीं थी। और आसपास खोजबीन की गई वह नहीं मिली और घर से पैसे और जेवर गायब मिले। पुलिस ने जानकारी दी कि दूल्हा या और उसके परिजनों ने बताया है की नकद पैसे और सोने-चांदी के आभूषणों सहित दूल्हा का मोबाइल भी गायब है और दोनों ही मोबाइल बंद है।

बताया जा रहा है कि गुना निवासी कमलेश जोशी ने लड़की को परिवार की सदस्य बताकर शादी कराई थी। जिसका भी मोबाइल बंद बताया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Story