Begin typing your search above and press return to search.
Automobiles

Hero New Bike 2023 : होंडा की होने वाली है छुट्टी! हीरो जल्द लॉन्च करने वाली है 100 सीसी की नई बाइक, ये मॉडर्न फीचर्स हो सकते है शामिल

viplav
23 April 2023 2:58 PM GMT
Hero New Bike 2023
x

नई दिल्ली। Hero New Bike 2023 : हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) जल्द ही भारत में नई मोटरसाइकल को लॉन्च करने जा रही है। हीरो हमेशा से ही बजट सेगमेंट में अपनी बाइक पेश करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। कंपनी 100 सीसी में बाइक को लॉन्च करने जा रही …

नई दिल्ली। Hero New Bike 2023 : हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) जल्द ही भारत में नई मोटरसाइकल को लॉन्च करने जा रही है। हीरो हमेशा से ही बजट सेगमेंट में अपनी बाइक पेश करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। कंपनी 100 सीसी में बाइक को लॉन्च करने जा रही है। देशभर में पेट्रोल की महंगी कीमतों के चलते ग्राहक ज्यादा से ज्यादा माइलेज वाली बाइक की तलाश में होता है।

इसे देखते हुए होंडा की शाइन जो 125 सीसी की आ रही थी, उसके इंजन में बदलाव कर के 100 सीसी में लॉन्च किया गया था। जिसे टक्कर देने के लिए हीरो 100 सीसी के सेगमेंट में अपनी नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है।

Read More : Hero Electric Scooter : मार्केट में तहलका मचाने को तैयार हीरो का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस दिन होगी लॉन्च, देखें धांसू टीजर…

किस सेगमेंट में आएगी बाइक
रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प की ओर से कम्यूटर सेगमेंट की बाइक को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से 100 सीसी सेगमेंट में नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा।

किस बाइक को लाएगी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से 100 सीसी सेगमेंट में जिस बाइक को लाया जाएगा। वह पैशन प्लस बाइक हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले इस बाइक को देशभर के कुछ डीलर्स के पास पहुंचाया भी गया है।

Read More : Hero Maestro Xoom 110 Launch : हीरो मोटोकॉर्प की मेस्ट्रो जूम 110 हुई लॉन्च, कॉर्नरिंग लाइट फंक्शन जैसे कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे, जाने कीमत और सभी कलर ऑप्शन

पहले भी मिलती थी बाइक

Hero New Bike 2023 : कंपनी की ओर से पहले भी पैशन प्लस बाइक को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता था। लेकिन साल 2019 के दौरान कंपनी ने इस बाइक की बिक्री को बंद कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर इस बाइक को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी हो रही है। फिलहाल बाजार में हीरो पैशन और हीरो पैशन प्रो नाम की दो बाइक्स को 110 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है।

ग्राहकों को मिलेंगे विकल्प
Hero New Bike 2023 : हीरो की ओर से पैशन प्लस 100 सीसी में लॉन्च होने के बाद कंपनी की ओर से तीन विकल्प मिल पाएंगे। मौजूदा समय में कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर प्लस को ऑफर किया जाता है।

कैसे होंगे फीचर्स
Hero New Bike 2023 : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैशन प्लस में कुछ नए फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें पहले की तरह ही 97.2 सीसी का इंजन मिलेगा। जिसे बीएस-6 के दूसरे चरण के मुताबिक अपडेट दिया जाएगा। 100 सीसी सेगमेंट की बाइक को इंजन से 7.91 बीएचपी और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें चार स्पीड गियर बॉक्स को दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आई3एस स्टार्ट/स्टॉप तकनीक, एबीएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

किसे मिलेगी चुनौती
Hero New Bike 2023 : हीरो की ओर से पैशन प्लस को 100 सीसी सेगमेंट में लॉन्च करने से सीधे तौर पर होंडा की शाइन 100 को चुनौती मिलेगी। होंडा ने मार्च 2023 में ही शाइन को 100 सीसी सेगमेंट में लॉन्च किया है।

कब तक होगी लॉन्च
Hero New Bike 2023 : कंपनी की ओर से अभी इस बाइक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी को साझा नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को कुछ डीलर्स के पास देखा गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। ग्राहकों को भी इस शानदार बाइक का इन्तजार है।

करजीमा एकमार 210

Hero New Bike 2023 : हीरो कंपनी की नई बाइक हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नजर आई थी। कंपनी की ओर से करजीमा की सक्सेसर करजीमा एकमार 210 को जल्द ही लॉन्च का प्लान किया जा सकता है।

viplav

viplav

    Next Story