Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

EID 2023 : रायपुर में चांद का हुआ दीदार, कल मनाई जाएगी ईद

viplav
21 April 2023 1:58 PM GMT
EID 2023
x

रायपुर। EID 2023 : राजधानी रायपुर में रमजान के महीने के बाद आज शाम चांद का दीदार हुआ है। रमजान का पाक माह पूरा होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। दुनियाभर का मुस्लिम समुदाय इस पाक महीने में रोजा रखता हैं और पूरे महीने अल्लाह की इबादत …

EID 2023

रायपुर। EID 2023 : राजधानी रायपुर में रमजान के महीने के बाद आज शाम चांद का दीदार हुआ है। रमजान का पाक माह पूरा होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। दुनियाभर का मुस्लिम समुदाय इस पाक महीने में रोजा रखता हैं और पूरे महीने अल्लाह की इबादत की जाती है।

ईद से एक दिन पहले रोजेदारों सहित अन्य लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ी। कहा जाता है कि जुमे के दिन ही वो जन्नत वापस लौटे थे। इसलिए मान्यता है कि जुमे की नमाज अदा करने से गुनाहों से पीछा छूट जाता है. जुमे की एक नमाज अदा करना 40 नमाज अदा करने का सवाब देता है। रोजेदारों की इबादत के बाद ईद का दिन मुबारक होता है।

Next Story