Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : मनेन्द्रगढ़ के भाजयुमो अध्यक्ष बने आदित्य

viplav
21 April 2023 9:59 AM GMT
CG
x

मनेन्द्रगढ़ एस के मिनोचा। CG : भारतीय जनता पार्टी में युवाओं के प्रमुख संगठन भाजयुमो के मनेन्द्रगढ़ मंडल में अध्यक्ष की जवाबदारी आदित्य अग्रवाल को दी है।आदित्य ऊर्जावान और संगठन के लिए कर्मठ माने जाते हैं इसलिए चुनाव से पहले उन्हें यह प्रमुख जवाबदारी दी गई है। मंडल अध्यक्ष पर उनकी नियुक्ति ज़िला …

मनेन्द्रगढ़ एस के मिनोचा। CG : भारतीय जनता पार्टी में युवाओं के प्रमुख संगठन भाजयुमो के मनेन्द्रगढ़ मंडल में अध्यक्ष की जवाबदारी आदित्य अग्रवाल को दी है।आदित्य ऊर्जावान और संगठन के लिए कर्मठ माने जाते हैं इसलिए चुनाव से पहले उन्हें यह प्रमुख जवाबदारी दी गई है।

मंडल अध्यक्ष पर उनकी नियुक्ति ज़िला अध्यकक्ष भा ज पा एवं ज़िला अध्यकक्ष युवा मोर्चा एम सी बी ज़िले द्ववारा.की अनुशंसा से की गई है।इससे पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज अध्यक्ष, कोरिया जिला में प्रचार प्रसार प्रमुख, बूथ क्रमांक दस में सचिव व अन्य पदों पर दायित्वों का निर्वहन करते हुये संगठन को मजबूत करने काम कर चुके हैं।

मंडल अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य ने कहा कि वरिष्ठजनों ने उन्हें भाजयुमो अध्यक्ष जैसी बड़ी जवाबदारी देकर अपना विश्वास दिखाया है।वे हर स्थिति में उनकी उम्मीद और विश्वास पर खरा उतरेंगे।उनका सबसे बड़ा लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव है और इसके लिए पूरी टीम के साथ मेहनत करेंगे।भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार तथा संगठन स ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।आदित्य को अध्यक्ष की जवाबदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में हर्ष है।

Tagscg
viplav

viplav

    Next Story