Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

Moonbin Death : एस्ट्रो मेंबर मूनबिन का 25 साल की उम्र में निधन, घर में इस हालत मिला शव, फैंस में शोक की लहर...

Sharda Kachhi
20 April 2023 6:34 AM GMT
Moonbin Death
x

नई दिल्ली : साउथ कोरियाई सिंगर, एक्टर, डांसर और मॉडल मूनबिन (Moonbin Death) का 25 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्रो मेंबर मूनबिन अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस का मानना है कि मूनबिन ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मौत की जांच कर रही है। मैनेजर ने …

Moonbin Deathनई दिल्ली : साउथ कोरियाई सिंगर, एक्टर, डांसर और मॉडल मूनबिन (Moonbin Death) का 25 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्रो मेंबर मूनबिन अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस का मानना है कि मूनबिन ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मौत की जांच कर रही है।

मैनेजर ने पुलिस को दी जानकारी
खबरों के मुताबिक, मूनबिन 19 अप्रैल को रात करीब 8:10 बजे अपने घर में मृत पाये गए थे। उनके मैनेजर ने फौरन पुलिस को खबर की। मूनबिन के निधन की खबर के बाद उनके फैंस हैरान हो रहे है। बता दें, मूनबिन ने सान्हा के साथ एस्ट्रो यूनिट ग्रुप के साथ अपना कमबैक किया था। इतना ही ही नहीं वह अगले महीने यानी 13 मई को एक फैन कॉन टूर को होस्ट करने वाले थे। इसके लिए उनके फैंस काफी खुश थे, लेकिन अब उनकी मौत की खबर के बाद इस टूर को कैंसिल कर दिया गया है।

आयोजकों ने अब एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है, 'भारी मन से हम आपको कन्फर्म करना चाहते हैं कि 2023 मूनबॉन एंड सान्हा फैन कॉन टूर: जकार्ता में 13 मई को होने वाला डिफ्यूजन कैंसिल किया जाता है। लंबी चर्चा और विचार के बाद हमें इस इवेंट को हमारे कंट्रोल से बाहर की अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द करना पड़ा। बता दे कि साल 2016 में कोरियन बॉय बैंड एस्ट्रो में शामिल होने से पहले मूनबिन एक अभिनेता और मॉडल थे। यह फंटाजियो द्वारा बनाया गया यह छह सदस्यों का ग्रुप था, जिसमें मूनबिन के अलावा एमजे, जिनजिन, चा उन-ऊ, यून सान-हा और रॉकी थे। हालांकि 28 फरवरी, 2023 में रॉकी ने ग्रुप छोड़ दिया था।

Next Story