Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

Akanksha dubey: आकांक्षा दुबे की मौत मामले में फिर आया नया ट्विस्ट, वायरल फोटो में दिखा आंख पर चोट का निशान, समर सिंह को...पढ़ें पूरी खबर

Sharda Kachhi
20 April 2023 5:21 AM GMT
Akanksha dubey:
x

Akanksha dubey:

Akanksha dubey:पटना/लखनऊ: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आए दिन नए-नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रोते हुए समर सिंह का नाम ले रही थीं। अब आकांक्षा की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें आकांक्षा की आंख …

Akanksha dubey:
Akanksha dubey:

Akanksha dubey:पटना/लखनऊ: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आए दिन नए-नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रोते हुए समर सिंह का नाम ले रही थीं। अब आकांक्षा की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें आकांक्षा की आंख पर चोट का निशान दिख रहा है वहीं पूरे चेहरे का हाल बिगड़ा दिख रहा है।

Akanksha dubey:ये फोटो आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें समर सिंह को भी टैग किया हुआ था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने यह फोटो सार्वजनिक की है। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो।

Akanksha dubey:वीडियो और फोटो सामने आने के बाद जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके दोस्त संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बता दें कि बुधवार को वायरल वीडियो में आकांक्षा फूट-फूटकर रो रही थीं और कह रही थीं कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है…? मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में…। यह आप लोगों से मेरी आखिरी बातचीत है…। मेरे साथ अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है…।

READ MORE: CG News : बिना तलाक के दूसरी पत्नी रखना अवैध…महिला आयोग की बाते सुनकर बौखलाया शख्स, देने लगा आत्महत्या की धमकी…

Akanksha dubey:आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की एक फोटो और वीडियो को सार्वजनिक किया। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो। इसी तरह वीडियो में बिलखते हुए आकांक्षा अपनी पीड़ा बता रही थीं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि जिस वीडियो में आकांक्षा अपनी मौत के लिए समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, वह बहुत पुराना नहीं है। न्यायालय के समक्ष वीडियो को प्रस्तुत कर आकांक्षा दुबे की मौत के प्रकरण में न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

ट्रेंड करता रहा वीडियो, मां हुई भावुक
Akanksha dubey:आकांक्षा दुबे से संबंधित नया वीडियो सार्वजनिक हुआ ताे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इसे खूब शेयर किया गया। लंबे समय तक वीडियो ट्विटर के टॉप ट्रेंड में बना रहा। उधर, आकांक्षा का वीडियो देखकर उनकी मां मधु दुबे रोने लगीं। साथ ही कहा कि समर सिंह को जो लोग निर्दोष बता रहे हैं, वह मेरी बेटी का वीडियो देख लें। कितनी पीड़ा झेली होगी। उसे तीन वर्ष से प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी की हत्या की गई है। इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हैं।

Next Story