Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Instagram New Feature : इंस्टा ने यूजर्स के लिए रोलआउट किया नया फीचर, अब Bio में ऐड कर सकेंगे 5 Link, ऐसे करेगा काम

Sharda Kachhi
19 April 2023 12:06 PM GMT
Instagram New Update
x

नई दिल्ली। Instagram New Feature : पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च कर दिया है। मंगलवार को इंस्टाग्राम के नए फीचर्स की जानकारी मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने दी है। इससे पहले यूजर्स अपने बायो में केवल एक ही लिंक ऐड कर पाते थे।  Instagram …

Instagram New Update

नई दिल्ली। Instagram New Feature : पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च कर दिया है। मंगलवार को इंस्टाग्राम के नए फीचर्स की जानकारी मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने दी है। इससे पहले यूजर्स अपने बायो में केवल एक ही लिंक ऐड कर पाते थे।

Instagram New Feature : हालांकि, इस फीचर के बिना कई लोग थर्ड पार्टी सर्विस 'लिंकट्री' के जरिए एक से अधिक लिंक को बायो में ऐड करते हैं। लिंकट्री अपने यूजर्स को कई URL (लिंक) के साथ एक वेबपेज बनाने का ऑप्शन देता है। इसके बाद उस वेबपेज के लिंक को यूजर्स इंस्टाग्राम के बायो में ऐड करते हैं।

इंस्टाग्राम में ही दिखेंगे सभी 5 लिंक

Instagram New Feature : लिंकट्री के जरिए बायो में ऐड किए गए सभी लिंक इंस्टाग्राम में नहीं दिखते हैं, लेकिन इस फीचर के बाद अब सभी 5 लिंक इंस्टाग्राम में दिखने लगेंगे। हालांकि, अगर कोई आपके इंस्टाग्राम प्रोफाइल में विजिट करेगा तो उसे सभी लिंक नहीं दिखेंगे। प्रोफाइल विजिटर को एक लिंक के साथ 'अदर्स' का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर विजिटर को आपके द्वारा ऐड किए गए सभी लिंक दिखने लगेंगे।

इंस्टाग्राम के बायो लिंक शेयर करने के फायदे?

आप मल्टीपल सोशल मीडिया अकाउंट को ऐड कर सकते हैं। आप अपनी वेबसाइट, यूट्यूब चैनल को प्रमोट कर सकते हैं। आप अपने या किसी और के NGO, बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं। इंस्टाग्राम ने क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग सर्विस को भी इनेवल किया। इंस्टाग्राम ने हाल ही में क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग सर्विस को भी इनेबल किया है। इसके बाद अब इंस्टाग्राम यूजर्स अपनी रील्स और पोस्ट के डॉयरेक्ट व्हाट्सएप, मैसेंजर सहित दूसरे प्लेटफार्म पर शेयर कर सकते हैं।

Sharda Kachhi

Sharda Kachhi

    Next Story