Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Gharelu Nuskhe : घर में मकड़ी के जालों से है परेशान, तो अपनाए ये सरल उपाय, कोना-कोना दिखेगा साफ...

Sharda Kachhi
19 April 2023 11:51 AM GMT
Gharelu Nuskhe
x

रायपुर। Gharelu Nuskhe घर जितना साफ-सुथरा रहता है लोगो को उतना ही ज्यादा पसंद आता हैं। वही वास्तु का भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं, जिसके कारण आपके घर में आर्थिक संकट भी आ सकती हैं। लेकिन घर को साफ रख पाना काफी चुनौती पूर्ण होता हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत जले को साफ करने में …

Gharelu Nuskhe

रायपुर। Gharelu Nuskhe घर जितना साफ-सुथरा रहता है लोगो को उतना ही ज्यादा पसंद आता हैं। वही वास्तु का भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं, जिसके कारण आपके घर में आर्थिक संकट भी आ सकती हैं। लेकिन घर को साफ रख पाना काफी चुनौती पूर्ण होता हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत जले को साफ करने में होती हैं क्योंकि मकड़ी बेहद जल्द ही अपने लिए नया जाल बन देती है ऐसे में सवाल उठता है कि इससे कैसे निजात पाया जाए। तो चलिए आज इस इसी के बारे में चर्चा करते हैं।

नीलगिरी का तेल- बाजार में नीलगिरी का तेल आसानी से मिल जाता है। आप स्प्रे बोतल में पानी डालकर 1 चम्मच नीलगिरी का तेल डाल दें। इसके बाद इस स्प्रे की मदद से मकड़ी के जालों से छुटकारा पा सकते है।

पुदीने के पत्तों का पानी या तेल- पुदीने के पत्तों का पानी भी मकड़ी के जालों वाली जगह पर छिड़कने पर जालें खत्म हो जाते हैं। जी हाँ और पानी के अलावा आप पुदीने के ऑयल को भी स्प्रे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

जालों वाली जगह की रोजाना सफाई करें- आप हर दिन घर की दीवारों को झाड़ू या जाले निकालने वाले से साफ करें। इससे अगर मकड़ी जाला बना भी होगा तो भी जाला उसी वक्त खत्म हो जाएगा और बढ़ा नहीं होगा। जी दरअसल वास्तु शास्त्र में भी मकड़ी के जालों को बहुत नुकसानदायक बताया गया है।

सफेद सिरके से बनाएं स्प्रे- सफेद सिरका आमतौर पर हर घर में होता है। इस सिरके की मदद से आप मकड़ी के जाले से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिरके को एक स्प्रे बोतल में डालना है। इसके बाद आप हर उस जगह पर स्प्रे करें जहां पर मकड़ी के जाले लगे हों।

नींबू या संतरे के छिलके- इसकी गंध से मकड़ी भाग जाती है। जी हाँ और इसके लिए आप नींबू या संतरे जैसे फलों के छिलके को उस जगह पर रख सकते हैं जहां मकड़ी आती है।

Next Story