- Home
- /
- Main Stories
- /
- MI Vs SRH : आज मुंबई...
MI Vs SRH : आज मुंबई को टक्कर देगी ऑरेंज आर्मी, हेड टू हेड आंकड़ों में इस टीम का पलड़ा भारी, जानें संभावित प्लेइंग-11
नई दिल्ली। IPL-2023 का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (MI Vs SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। हैदराबाद और मुंबई ने IPL 2023 में 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो-दो मुकाबले जीते हैं और दो …
नई दिल्ली। IPL-2023 का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (MI Vs SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। हैदराबाद और मुंबई ने IPL 2023 में 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो-दो मुकाबले जीते हैं और दो मैचों में उन्हें हार मिली है। दोनों ही टीमें लगातार दो मैच जीतकर इस मैच में आ रही हैं।
Read More : CSK Vs RCB : रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने बैंगलोर को चटाई धुल, प्लेसी और मैक्सवेल की ताबड़तोड़ पारी गई बेकार
हेड टू हेड आंकड़े : आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 7 बार हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में एक दूसरे के सामने भिड़ी हैं। इसमें हैदराबाद ने 4 मैच जीते हैं वहीं मुंबई इंडियंस ने 3 मैचों में जीत हासिल की है।
संभावित प्लेइंग-11
- हैदराबाद : एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, राहुल त्रिपाठी, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक और टी नटराजन।
- मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, राइली मेरेडिथ, जेसन बेहरनडॉर्फ और पीयूष चावला।