- Home
- /
- Main Stories
- /
- MI vs KKR IPL 2023 :...
MI vs KKR IPL 2023 : अय्यर का शतक भी नहीं आई कोलकाता के काम, मैदान में चमका मुंबई का सूर्य! 5 विकेट से जीता मैच
मुंबई। MI vs KKR IPL 2023 : मुंबई की ओर से इस मैच की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह सूर्या ने किया। वहीं, मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गौरतलब है कि आज मुंबई इंडियंस की ओर से अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। केकेआर का पहला झटका एन …
मुंबई। MI vs KKR IPL 2023 : मुंबई की ओर से इस मैच की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह सूर्या ने किया। वहीं, मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गौरतलब है कि आज मुंबई इंडियंस की ओर से अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। केकेआर का पहला झटका एन जगदीशन के रूप में लगा। पांच गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हुए। छठे ओवर में पीयूष चावना ने रहमानउल्लाह गुरबाज को कैच आउट कर दिया। गुरबाज ने 12 गेंदों पर 8 रन बनाए।
वहीं, केकेआर को तीसरा झटका नितीश राणा के रूप में लगा। राणा ने 10 गेंदों में 5 रन बनाए। केकेआर को चौथा झटका शार्दुल ठाकुर के रूप में लगा। वो 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने आज शकतीय पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 6 चौके लगाए। इस शानदार पारी के बदौलत केकेआर ने मुंबई को 186 रनों का लक्ष्य दिया।
मुंबई की पारी
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन सलामी बल्लेबाजी करने आए। दोनों बल्लेबाजों ने धुआंधार शुरुआत की। दोनों ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की। पांचवे ओवर में सुयश शर्मा ने रोहित को पवेलियन भेज दिया। रोहित 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर कैच आउट हो गए। उमेश यादव ने एक शानदार कैच लिया।
इशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। मुंबई ने 17.4 ओवर में मैच को 5 विकेट से जीत लिया।