Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

GT VS RR IPL 2023 : राजस्थान ने गुजरात से मिली किताबी हार का लिया बदला, संजू सैमसन और हेटमायर ने घर में घुसकर धोया, छक्के के साथ खत्म किया खेल 

viplav
16 April 2023 5:56 PM GMT
GT VS RR IPL 2023
x

अहमदाबाद। GT VS RR IPL 2023 : कप्तान संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस पर पहली जीत दर्ज की है। टीम ने यह अति रोमांचक मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया। GT VS RR IPL 2023 …

GT VS RR IPL 2023

अहमदाबाद। GT VS RR IPL 2023 : कप्तान संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस पर पहली जीत दर्ज की है। टीम ने यह अति रोमांचक मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया।

GT VS RR IPL 2023 : यह राजस्थान की मौजूदा सीजन की चौथी जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। उसके नाम 8 अंक हैं, जबकि गुजरात के खाते में 6 अंक हैं

GT VS RR IPL 2023 : 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही. राजस्थान ने शुरुआती 17 गेंद पर महज 4 रन के कुल योग पर ही अपनी सलामी जोड़ी को खो दिया. यशस्वी जायसवाल (1) और जोस बटलर (0) पूरी तरह फ्लॉप रहे. यहां से देवदत्त पडिकल और संजू सैमसन ने पारी को संभाला. पडिकल 26 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने. उनके बाद रियान पराग (5) भी चलते बने.

सैमसन और हेटमायर ने दिलाई जीत

GT VS RR IPL 2023 : इसके बाद संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर ने 27 गेंद पर 59 रन जोड़कर राजस्थान की वापसी कराई. यहां सैमसन 32 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने 10 गेंद पर 18 और आर अश्विन ने 3 गेंद पर 10 रन की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली.

GT VS RR IPL 2023 : आखिरी में शिमरोन हेटमायर ने राजस्थान को जीत दिलाई. उन्होंने 26 गेंद पर 56 रन की नाबाद पारी खेली. राजस्थान ने चार गेंदें बाकी रहते यह मुकाबला 3 विकेट से जीता. गुजरात के लिए शमी ने तीन, राशिद ने दो और हार्दिक पांड्या और नूर अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किया.

Next Story