Begin typing your search above and press return to search.
Popular Stories

Roti Samosa Recipe: क्या आपने कभी खाया है रोटी से बना समोसा? अगर नहीं तो जानिए ये आसान रेसिपी, टेस्ट करते ही बाग-बाग हो जाएगा दिल!

Sharda Kachhi
15 April 2023 3:23 AM GMT
Roti Samosa Recipe:
x

Roti Samosa Recipe:

Roti Samosa Recipe: रोटी खाना अमूमन हर व्यक्ति पसंद करता है, हालाँकि कुछ लोग इसका ऑप्शन भी ढूंढते है। रोटी खाने में जितनी सिंपल होती है, उतनी ही पौष्टिक होती है। गर्मागर्म रोटियां खाना हर किसी को पसंद होता है। पर, कई बार ऐसा होता है कि जब आप रोटी बना कर रखती हैं तो …

Roti Samosa Recipe:
Roti Samosa Recipe:

Roti Samosa Recipe: रोटी खाना अमूमन हर व्यक्ति पसंद करता है, हालाँकि कुछ लोग इसका ऑप्शन भी ढूंढते है। रोटी खाने में जितनी सिंपल होती है, उतनी ही पौष्टिक होती है। गर्मागर्म रोटियां खाना हर किसी को पसंद होता है। पर, कई बार ऐसा होता है कि जब आप रोटी बना कर रखती हैं तो वो बच जाती हैं। ऐसे में इसे फेंकने का मन भी नहीं करता। इसी के चलते आपकी इस परेशानी का हल आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Roti Samosa Recipe: दरअसल, आज हम आपको बची हुई रोटियों से टेस्टी समोसे बनाना सिखाएंगे। समोसे खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि, मैदे के समोसे लोग नहीं खाते क्योंकि मैदा शरीर को नुक्सान पहुंचाती है। ऐसे में आप बची हुई रोटी से जब समोसे बनाएंगे तो ये खाने में भी काफी टेस्टी लगेंगे और इसे खाने से ज्यादा नुक्सान भी नहीं होगा। तो आइए देर ना करते हुए आपको बची हुई रोटियों से समोसे बनाना सिखाते हैं।

READ MORE: Big Accident: रायगढ़ में सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में गिरी बस, 7 लोगों की थमी सांसे, 25 से ज्यादा…हर तरफ मची चीख-पुकार

सामग्री
रोटी – 4
आलू उबले – 2-3
बेसन – 3 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
कलौंजी – 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

विधि

Roti Samosa Recipe: रोटी के समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू उबाल कर इन्हें ठंडा कर लें। अब इसका छिलका उतार करके अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डाल कर उसमें कलौंजी और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड कर भूनें। इसके बाद मसला हुआ आलू कड़ाही में डालें और उसे चम्मच की मदद से चलाते हुए फ्राई करें। इसे कुछ मिनट तक अच्छे से भूनें।

Roti Samosa Recipe: इसके बाद अब इसमें सभी मसाले और नमक डाल कर अच्छे से मिला लें। जब ये तैयार हो जाए तो इसके ऊपर धनिए की पत्तियां डालें। अब इसे अलग रख कर ठंडा कर लें।

Roti Samosa Recipe: समोसे को चिपकाने के लिए बेसन का गाढ़ा घोल तैयार करें। इसके बाद रोटी को बीच से काट लें। अब एक टुकड़ा लेकर इसका कोन बनाएं और इसमें आलू की फिलिंग भरें। लास्ट में इसे समोसे का आकार देकर बेसन के घोल की मदद से चिपका दें। अब एक कड़ाही तेल गर्म करके उसमें रोटी समोसा को डालकर डीप फ्राई करें। इसे चटनी के साथ गर्मागर्म ही परोसें।

Next Story