Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Sex Racket : होटल के आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का गंदा खेल! पुलिस ने रेड मार 15 लड़कियों सहित 44 लोगों को लिया हिरासत में, ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस...

Sharda Kachhi
14 April 2023 6:01 AM GMT
Sex Racket : होटल के आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का गंदा खेल! पुलिस ने रेड मार 15 लड़कियों सहित 44 लोगों को लिया हिरासत में, ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस...
x

हरियाणा : हरियाणा के होटल और रेस्टोरेंट में छापेमारी कर पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। फरीदाबाद स्थित नीलम बाटा रोड के द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट में पुलिस ने दबिश देकर 15 लड़कियां समेत 44 लोगों को हिरासत में लिया है। होटल में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें भी मिली …

हरियाणा : हरियाणा के होटल और रेस्टोरेंट में छापेमारी कर पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। फरीदाबाद स्थित नीलम बाटा रोड के द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट में पुलिस ने दबिश देकर 15 लड़कियां समेत 44 लोगों को हिरासत में लिया है। होटल में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें भी मिली है। बताया जा रहा कि सभी अनैतिक कार्य में लिप्त थे।

पुलिस-आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन ने दो पुलिसकर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा था और लड़के-लड़कियां को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस-ने बताया कि आरोपियों में ज्यादातर लोगा फरीदाबाद के निवासी है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई सभी लड़कियां दिल्ली की हैं।

आदमपुर के होटल में भी दो जोड़े पकड़ाए

वहीं हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर में भी सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। बाइपास रोड स्थित चैतन्य होटल में बुधवार शाम को आदमपुर पुलिस ने डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में छापा मारा था। इस दौरान 2 जोड़ों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है। आदमपुर पुलिस ने होटल संचालक व उसकी साथी महिला को भी गिरफ्तार किया है।

Next Story