Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों को लिए खुशखबरी! जल्द आने वाली है 14वीं किस्त, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान 

Sharda Kachhi
14 April 2023 3:04 PM GMT
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
x

नई दिल्ली : PM Kisan Samman Nidhi Yojana : सरकार देश के किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए योजना चला रही है। ऐसे ही सरकार किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। देखा जाए तो सरकार किसानों के खाते में अब तक 13 किस्त आ चुकी है। अब किसानों …

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

नई दिल्ली : PM Kisan Samman Nidhi Yojana : सरकार देश के किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए योजना चला रही है। ऐसे ही सरकार किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। देखा जाए तो सरकार किसानों के खाते में अब तक 13 किस्त आ चुकी है। अब किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : वैसे आपको बता दें कि सरकार पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं। ये 6000 रुपये किसानों को 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वैसे इस योजना के तहत 13 किस्त जारी की जा चुकी हैं और इसके बाद किसानों को 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 14वीं किस्त इसी महीने किसानों के खाते में जारी की जा सकती है।

Read More : PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों को नए साल का तोफा! जनवरी माह की इस तारीख को आएगी 13वीं किस्त, जाने पूरी डिटेल्स

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : लांकि 14वीं किस्त पाने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए कुछ नियमों को मानना होगा। दरअसल पीएम किसान योजना के तहत ऐसे किसानों की किस्त अटक सकती है, जिन्होंने अबतक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। वहीं सरकार ने पहले ही साफ-साफ बता दिया था कि किसानों के लिए ऐसा कारना जरूरी है।

ऐसे करा सकते हैं ई-केवाईसी (E-Kyc)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां पर आप बायोमेट्रिक केवाईसी करवा सकते हैं। इसके आलावा घर बैठकर आप खुद भी आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कर सकते हैं।

Read More : PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों का इंतजार हुआ खत्म, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12 किस्त जारी, हितग्राहियों के खाते में पहुंचे 2-2 हजार रूपए

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : अगर आपने ने इस योजना का लाभ लिया है, लेकिन अभी तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो आप भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में जल्द से जल्द इस काम को करवा सकते हैं। किसान भू-सत्यापन नजदीकी कृषि कार्यालय में करवा सकते हैं।

Next Story